Friday, September, 26,2025

आयोग में अब 8 सदस्य हुए, भर्ती प्रक्रियाओं में आएगी तेजी

जयपुर: सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

आयोग में नवनियुक्त सदस्यों ने बुधवार को पदभार ग्रहण करते हुए काम-काज संभाल लिया। आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू की मौजूदगी में डॉ. सुशील कुमार बिस्सू, डॉ. अशोक कुमार कलवार और पूर्व आईपीएस हेमंत
प्रियदर्शी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आरपीएससी में चेयरमैन सहित कुल 10 सदस्यों के पद हैं, जिनमें से 5 पद लंबे समय से खाली थे। तीन नए सदस्यों की नियुक्ति के बाद अब 8 पद भर चुके हैं, लेकिन 2 पद अभी भी रिक्त हैं।

डॉ. अशोक कुमार कलवार जोधपुर के कैंसर विशेषज्ञ हैं, जबकि हेमंत प्रियदर्शी रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी हैं। हाल ही में भाजपा सरकार ने 12 जून को डीजीपी रहे उत्कल रंजन साहू को चेयरमैन नियुक्त किया था। अब नए तीन सदस्यों की नियुक्ति की है, लेकिन शेष दो रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां होने के बाद आयोग का ढांचा पूरी तरह से दुरुस्त होगा।

विवादों से घिरा रहा है RPSC

पिछले कुछ वर्षों में आरपीएससी पेपर लीक मामलों के कारण विवादों में रहा है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान आयोजित कई परीक्षाओं में पेपर लीक के आरोपों ने आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए थे। एक सदस्य को पेपर लीक मामले में जेल भेजा गया, जबकि प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की पली मंजू शर्मा ने भी इस तरह के आरोपों के बाद हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से आयोग में पद रिक्त हो गए थे। हालांकि अभी भी आरपीएससी में कांग्रेस राज के पांच सदस्य कार्यरत हैं। वर्तमान में आरपीएससी में डॉ. संगीता आर्य, लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौर, कैलाश चंद मीणा, प्रो. अयूब खान मेंबर के तौर पर कार्यरत हैं। विवादों के चलते लगातार आरपीएससी के पुनर्गठन की मांग जारी है।

समय पर हो पाएंगे इंटरव्यू

नए सदस्यों की नियुक्ति से आयोग के काम-काज में तेजी आने की उम्मीद है। वर्तमान में आरएएस भर्ती-2023 के लिए साक्षात्कार का अंतिम चरण जारी है, ऐसे में इंटरव्यू में आसानी होगी। साथ ही आरएएस भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इंटरव्यू समय पर हो पाएंगे। इसके अलावा, असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन) -2024 और असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज एजुकेशन) -2025 की भर्ती प्रक्रियाएं भी चल रही हैं, उनमें तेजी आएगी। वहीं, अगले वर्ष होने वाली वरिष्ठ शिक्षक भर्ती-2024 और स्कूल व्याख्याता एवं कॉलेज व्याख्याता जैसी बड़ी भर्तियों में पारदर्शिता रहेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery