Tuesday, August, 12,2025

2026 में 5 परीक्षाओं की तिथियां घोषित

जयपूर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए आगामी भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। आयोग ने एक ओर जहां 29 और 30 जुलाई को अजमेर जिला मुख्यालय पर तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाओं का आयोजन तय किया है, वहीं वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली पांच बड़ी भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां भी घोषित कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 2026 में कुल 12,121 पदों पर भर्तियां की
जाएंगी। इसमें उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर (गृह विभाग) के 1,015 पदों पर परीक्षा 5 अप्रैल, 2026 को, पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) के 1,100 पद और सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) के 281 पदों पर परीक्षा 19 अप्रैल, 2026 को प्रस्तावित है। इसी तरह, प्राध्यापक व कोच (स्कूल शिक्षा विभाग) के 3,225 पदों के लिए परीक्षा 31 मई से 16 जून, 2026 तक और वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के 6,500 पदों पर परीक्षा 12 जुलाई से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery