Tuesday, August, 12,2025

लीक पेपर से पास... फिजिकल में फेल, अब जेल

जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक प्रकरण में पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा के सहयोगी कुंदन कुमार पंड्या की बेटी रिद्धि पंड्या, भतीजे नैतिक पंड्या और भतीजी नेहा पंड्या को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि कटारा ने लीक पेपर कुंदन को दिया था, जिसने इसे अपने परिजनों को सौंपा। एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि कुंदन कुमार पंड्या (तृतीय श्रेणी कर्मचारी) ने कटारा से प्राप्त लीक पेपर अपनी बेटी रिद्धि और भाई लोकेंद्र पंड्या के बच्चों, नैतिक व नेहा को दिया था। तीनों ने इस पेपर की मदद से लिखित परीक्षा पास कर ली, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल रहे, जिससे उनका अंतिम चयन नहीं हो सका।

तीनों आरोपी गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए थे। एसओजी को मिले इनपुट्स के आधार पर जांच शुरू की गई। तथ्यों की पुष्टि के बाद गुरुवार को तीनों को एसओजी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ की गई। संलिप्तता पाए जाने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में कुंदन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी आरोपी डूंगरपुर जिले के टामटिया, थाना वरदा क्षेत्र के रहने वाले हैं। तीनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस केस में अब तक एसओजी 116 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जेईएन भर्ती 2020 पेपर लीक केस में 40 वां आरोपी अरेस्ट

जेईएन भर्ती परीक्षा 2020 के पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी महेंद्र गहलोत, निवासी जूनिया बास सालावास (जोधपुर), पूर्व में गिरफ्तार उदाराम विश्नोई का प्रमुख सहयोगी था। उदाराम ने महेंद्र को परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर पेपर भेजा था, जिसे महेंद्र ने प्रति अभ्यर्थी 12 लाख रुपए में पढ़ाया। नकद राशि लेकर अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराने की पुष्टि के बाद एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अब तक एसओजी 40 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery