Saturday, June, 06,2026

डमी अभ्यर्थी बैठाकर बना इतिहास व्याख्याता, दो आरोपी गिरफ्तार

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की प्राध्यापक (इतिहास) भर्ती परीक्षा-2022 में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने मुख्य आरोपी राजेश कुमार मीणा और आरपीएससी के यूडीसी मानसिंह मीणा को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि राजेश कुमार मीणा ने परीक्षा में खुद शामिल होने के बजाय अपने परिचित उम्मेद सिंह को डमी अभ्यर्थी बनाकर परीक्षा दिलवाई थी। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि अक्टूबर 2022 में आयोजित परीक्षा के लिए आरोपी ने कंप्यूटर से प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ कर उसमें उम्मेद सिंह की फोटो लगा दी। इसके बाद उम्मेद सिंह ने 17 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान और 18 अक्टूबर को इतिहास विषय की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान उपस्थिति पत्रक पर भी उसने राजेश कुमार मीणा के हस्ताक्षर की नकल की।

इस फर्जीवाड़े के जरिए राजेश कुमार मीणा इतिहास व्याख्याता पद पर चयनित हो गया। जांच में यह भी सामने आया कि चयन के बाद आरोपी ने रिकॉर्ड से डमी अभ्यर्थी की फोटो हटवाने के लिए आरपीएससी कर्मचारी मानसिंह मीणा से संपर्क किया। आरोप है कि रिकॉर्ड में हेरफेर करने के बदले मानसिंह ने 8 लाख रुपए मांगे और 2 लाख रुपए एडवांस लिए। मामले में डमी अभ्यर्थी उम्मेद सिंह और उसके सहयोगी रमेश विश्नोई उर्फ ढाका को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery