Saturday, October, 11,2025

रमेश रूलानिया हत्याकांड हत्यारों के 7 मददगार गिरफ्तार

जयपुर: कुचामन सिटी में रोहित गोदारा गैंग द्वारा व्यापारी रमेश रुलानिया की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी हत्या में मुख्य आरोपियों के मददगार थे। गिरफ्तार आरोपियों में शफीक खान (58), किशन लाल गुर्जर (22), रामकेश गुर्जर (22), रामसिंह (20), खुशीराम (25), दिनेश चौधरी (25) और पवन चारण (27) शामिल हैं। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी जब्त कर ली है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। इनमें गणपत गुर्जर, महेश गुर्जर, धर्मेंद्र उर्फ देवा और जुबेर अहमद शामिल हैं। इन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस को इन फरार आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले हैं। ऋचा तोमर ने बताया कि खुशीराम और दिनेश ने आरोपियों को गाड़ी मुहैया करवाई थी, जबकि अन्य आरोपियों ने हत्यारों की अन्य तरीकों से मदद की थी। बता दें कि 7 अक्टूबर को गैंगस्टर्स ने रमेश रुलानिया की जिम में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery