Saturday, April, 19,2025

कुशल जल प्रबंधन से भविष्य सुरक्षित करने का प्रयास : रावत

जयपुर : राइजिंग राजस्थान समिट में "रीजनल वॉटर सिक्योरिटी- टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेस" पर आयोजित विशेष सत्र में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने प्रदेश सरकार की और से जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। रावत ने कहा कि राज्य सरकार कुशल जल प्रबंधन की दिशा में हर संभव प्रयास कर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए काम कर रही है। सरकार की ओर से संशोधित पीकेसी एकीकृत ईआरसीपी, यमुना जल एमओयू और देवास जैसी परियोजनाओं से भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रयास किया गया है।

वहीं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने कहा कि हमें जल संरक्षण करने और स्थायी प्रबंधन के माध्यम से प्रत्येक बूंद को बचाने और उपयोग करने का संकल्प लेना चाहिए। सत्र में उद्योगपतियों, जल संसाधन विशेषज्ञों ने जलवायु परिवर्तन, तेजी से शहरीकरण, जल सुरक्षा की चुनौतियों का समाधान करने और बढ़ती जल मांग के बीच स्थायी जल प्रबंधन की तत्काल आवश्यकता पर चर्चाएं की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery