Thursday, April, 30,2026

निवेश को पंख... रीको ने 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों में खोला आवंटन

जयपुर: राजस्थान में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में रीको (RIICO) लगातार सक्रिय है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्यभर में 21 नए औद्योगिक क्षेत्रों को आवंटन के लिए खोला गया है। इन क्षेत्रों में निवेशकों की जरूरत और रुचि को ध्यान में रखते हुए भूखण्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे आसानी से उद्योग स्थापित कर सकें। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में 18, 2023-24 में 14, 2024- 25 में 12 और 2025-26 में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र खोले गए हैं।

यह है निवेश और आवंटन की स्थिति

नए औद्योगिक क्षेत्रों में निवेशकों का अच्छा रुझान देखने को मिला है। अलवर के रूंधसोखरी में 40, अजमेर के अजयमेरू पालड़ा विस्तार में 18 और सांथना जनरल जोन में 17, बालोतरा के बोरावास कलावा प्रथम चरण स्पेशल पार्क में 28, सीकर के गणेश्वर में 46 और जयपुर के हुक्कन क्षेत्र में 31 भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं या उनके ऑफर लेटर जारी किए गए हैं।

यहां बन रहे नए औद्योगिक क्षेत्र

अधिकांश क्षेत्रों में प्रत्यक्ष आवंटन योजना के तहत भूखण्ड दिए जा रहे हैं, जिससे निवेशकों को कम लागत में जल्द उद्योग शुरू करने में मदद मिल रही है। अब तक कुल 195 औद्योगिक भूखण्ड आवंटित किए जा चुके हैं या उनके लिए ऑफर जारी हो चुके हैं। इन 21 औद्योगिक क्षेत्रों में अजमेर का केकड़ी विस्तार, भरतपुर का बारौली, भीलवाड़ा के पंढेर गुलाबपुरा, धुनवाला, पीपलूंद और कीडिमाल, जयपुर का बिचून, कोटा का पीपलखेड़ी, बारां और बूंदी का कछालिया समेत उदयपुर का सगतपुरा शामिल हैं। इसके अलावा, रीको ने विशेष उत्पादों पर आधारित औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित किए हैं। इनमें अजमेर का आईटी पार्क, बीकानेर के गजनेर का सेरेमिक पार्क, किशनगढ़ का टाइल्स पार्क, कोटा के गुंदी फतेहपुर का स्टोन पार्क और वाटर रिसाइक्लिंग पार्क प्रमुख हैं। पिछले कुछ वर्षों में रीको ने औद्योगिक विकास को लगातार गति दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery