Thursday, April, 30,2026

रीको देगा वित्त निगम को 50 करोड़ रुपए का अंश पूंजी सहयोग

जयपुर: राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने और वित्तीय संस्थाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में रीको ने राजस्थान वित्त निगम को 50 करोड़ रुपए का अंश पूंजी सहयोग देने की स्वीकृति प्रदान की है।

वित्तीय वर्ष 2024-25 की संशोधित बजट घोषणा में राज्य सरकार और रीको द्वारा राजस्थान वित्त निगम के वित्तीय सुदृढ़ीकरण के लिए 50-50 करोड़ रुपए की अंश पूंजी सहयोग की घोषणा की गई थी। इस घोषणा के बाद रीको के निदेशक मंडल ने स्वीकृति प्रदान की और दोनों संस्थाओं के बीच शेयर सब्सक्रिप्शन एग्रीमेंट निष्पादित किया गया। इसके तहत राशि चरणबद्ध रूप से जारी की जा रही है। रीको प्रबंधन के निर्देशानुसार प्रथम किश्त 27 जनवरी 2026 को 10 करोड़ रुपए हस्तांतरित किए गए। द्वितीय किश्त 15 अप्रैल 2026 को 10 करोड़ रुपए जारी किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 20 करोड़ रुपए का अंश पूंजी सहयोग राजस्थान वित्त निगम को दिया जा चुका है। शेष राशि भी निर्धारित चरणों में जारी की जाएगी।

रीको करेगा इक्विटी शेयरों का आवंटन

रीको द्वारा दिए गए इस अंश पूंजी सहयोग के बदले राजस्थान वित्त निगम रीको को समतुल्य मूल्य के इक्विटी अंश आवंटित करेगा। यह अंश पूंजी सहयोग राजस्थान वित्त निगम को वित्तीय रूप से और मजबूत बनाएगा। इससे निगम सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) को अधिक ऋण आसानी से स्वीकृत कर सकेगा। राज्य में नए निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह कदम राज्य के समग्र औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery