Thursday, April, 30,2026

कम लागत व पारदर्शी प्रक्रिया से औद्योगिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर: राज्य में औद्योगिक निवेश को गति देने के लिए रीको की प्रत्यक्ष आवंटन योजना का दसवां चरण 1 मई से शुरू होगा। इस योजना के तहत निवेशकों को कम लागत पर औद्योगिक भूखण्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना का उद्देश्य उद्योग स्थापना को सरल, पारदर्शी और तेज बनाना है।

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हुए एमओयू को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए राज्य सरकार लगातार नीतिगत सुधार कर रही है। इसी क्रम में मार्च 2025 में शुरू हुई यह योजना निवेशकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई है। दसवें चरण में 103 औद्योगिक क्षेत्रों के 5500 से अधिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनमें आबू रोड, अलवर, अजमेर, भिवाड़ी, बीकानेर, जयपुर, सीकर और कोटा सहित कई प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। नए प्रावधानों के तहत निवेशक अब ईएमडी जमा करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2026 तक एमओयू निष्पादित कर आवेदन कर सकेंगे, जिससे भागीदारी और आसान हो गई है। नई लॉटरी का आयोजन 19 मई, 2026 को किया जाएगा। जिन भूखण्डों के लिए एक ही आवेदन होगा, उनका आवंटन सीधे किया जाएगा, जबकि एक से अधिक आवेदन होने पर चयन लॉटरी से होगा। अब तक नौ चरणों में 1662 भूखण्डों के लिए ऑफर लेटर जारी किए जा चुके हैं। इनका कुल क्षेत्रफल लगभग 437 हेक्टेयर है तथा इनका मूल्य 2500 करोड़ रुपए से अधिक है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery