Tuesday, April, 28,2026

RGHS से जुड़े दवा विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

जयपुर: प्रदेशभर के आरजीएचएस से जुड़े दवा विक्रेताओं ने सोमवार को लंबित भुगतान और समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों दवा विक्रेता अशोक नगर स्थित डियर पार्क के पास न्यू आरजीएचएस ऑफिस, स्वास्थ्य भवन के सामने प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति के बैनर तले एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर सुरक्षा कर्मियों की ओर से स्वास्थ्य भवन का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया, जिससे दवा विक्रेताओं में नाराजगी फैल गई। इसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और सरकार तथा संबंधित एजेंसी के खिलाफ रोष जताया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रादेशिक दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष विवेक विजयवर्गीय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया गया। दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि लंबे समय से भुगतान की समस्या बनी हुई है। उनका कहना था कि पिछले 11 महीनों से नियमित भुगतान नहीं किया गया है, जिससे छोटे और मध्यम स्तर के मेडिकल स्टोर्स आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि किसी विक्रेता का 2 लाख रुपए बकाया है तो उसे केवल 10 हजार रुपए का आंशिक भुगतान किया जा रहा है।

दवा विक्रेताओं की प्रमुख मांगें

प्रदर्शन के दौरान दवा विक्रेताओं ने सरकार और एजेंसी के समक्ष कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख रूप से समय पर नियमित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रही। इसके साथ ही निर्णय प्रक्रिया में केमिस्ट प्रतिनिधियों को शामिल करने, थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर की ओर से की जा रही मनमानी कटौती और रिजेक्शन पर रोक लगाने, पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने, लंबित बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान तुरंत जारी करने की मांग शामिल रही। दवा विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह विवाद लंबा खिंचता है तो इसका असर मरीजों पर पड़ेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery