Tuesday, August, 12,2025

प्रशासन की पहल... दशकों पुराने विवाद चंद मिनटों में निपटाए

जयपुर: राज्य की राजस्व अदालतों में वर्षों से लंबित पड़े प्रकरणों का समाधान अब संभव होता दिख रहा है, बशर्ते कि पक्षकार आपसी सहमति से विवाद सुलझाने को तैयार हों। प्रदेशभर में जारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा-2025 के तहत आयोजित राजस्व शिविरों ने यह साबित कर दिया है कि जब प्रशासनिक इच्छाशक्ति और सामाजिक समर्पण साथ आते हैं तो दशकों पुराने विवाद भी चंद मिनटों में हल हो सकते हैं।

राजस्व अदालतों में लंबित हैं 6 लाख से अधिक प्रकरण

राज्य में राजस्व अदालतों में 6 लाख से अधिक मुकदमे लंबित हैं। इनमें सबसे अधिक लगभग 4 लाख से ज्यादा मामले उपखंड अधिकारी स्तर पर पेंडिंग हैं। राजस्व मंडल में 70 हजार और सहायक कलेक्टर व अन्य स्तरों पर हजारों मामले वर्षों से अटके पड़े हैं। इनमें से करीब 84 हजार मुकदमे ऐसे हैं जो 10 साल से अधिक समय से लंबित हैं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि अगर ऐसे ही आपसी सहमति आधारित शिविर नियमित रूप से आयोजित होते रहें और प्रशासन, पंचायत व नागरिक एकजुट होकर कार्य करें, तो न केवल अदालतों का बोझ कम होगा, बल्कि हजारों परिवारों को वर्षों से चली आ रही मानसिक पीड़ा से भी मुक्ति मिल सकेगी।

सहमति बनी तो सुलझा 60 वर्ष पुराना भूमि विवाद

जयपुर जिले के सांगानेर उपखंड के ग्राम जयसिंहपुरा उर्फ रूपवास में मंगलवार को आयोजित शिविर में 60 वर्षों से चला आ रहा 73 बीघा कृषि भूमि विवाद मात्र एक सहमति से सुलझ गया। उपखंड अधिकारी हिम्मत सिंह, सरपंच रामराज चौधरी व राजस्व अधिकारियों की मध्यस्थता से सभी खातेदारों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। मौके पर ही सहमति विभाजन स्वीकृत कर राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। इस विवाद को लेकर सभी कृषक अभियान में एसडीएम सांगानेर हिम्मत सिंह के समक्ष प्रस्तुत हुए। मौके पर एसडीएम, सरपंच पंवालिया रामराज चौधरी, भू-अभिलेख निरीक्षक विशाल सिंघल और पटवारी हल्का राहुल गंगावत के प्रयासों से इस भूमि के विभाजन के लिए सहमति बनी।

छह परिवार... 30 व्यक्ति, 19 बीघा भूमि का विवाद सुलझा

तहसील फागी के फॉलोअप शिविर में रतनपुरा गांव के छह परिवारों के 30 व्यक्तियों के बीच चल रहा 19 बीघा भूमि का विवाद भी प्रशासन की पहल से सुलझा। वर्षों से न्यायालय व थानों में लंबित मामला कुछ ही मिनटों में निपट गया, मुकदमा वापस लिया गया और चेहरों पर संतोष की झलक दिखी। एसडीएम फागी राकेश कुमार व तहसीलदार रवि शेखर चौधरी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनके मध्य खेतों व कुएं पर जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद है। भूमि विभाजन नहीं होने के कारण प्रार्थी अपने हिस्से की भूमि का सदुपयोग नहीं कर पा रहे थे। आपसी सहमति से विभाजन के कागजात मौके पर ही तैयार किए गए। वर्षों से चल रहा विवाद मिनटों में समाप्त हो गया। इस पर परिवादियों ने प्रशासन व पंचायत को धन्यवाद दिया और सीएम भजनलाल शर्मा की पहल पर शुरू हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडा-2025 के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery