Sunday, June, 29,2025

RCA में सियासी घमासान, क्रिकेट संघों ने खोला मोर्चा

जयपुर:  आरसीए और खेल विभाग खेल परिषद के बीच चल रहा शीत युद्ध एक बार फिर तेज हो गया है। कॉल्विन शील्ड टूर्नामेंट के बाद आरसीए से जुड़े जिला क्रिकेट संघों ने खेल विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को जैसलमेर, जालौर, भरतपुर, नागौर और डूंगरपुर जिला क्रिकेट संघों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खेल परिषद पर क्रिकेट को बर्बाद करने और भाजपा समर्थित संघों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

नागौर जिला क्रिकेट संघ के सचिव आर.एस. नांदू और आरसीए एडहॉक कमेटी के सदस्य विमल शर्मा ने कहा कि खेल परिषद ने सवाई मानसिंह स्टेडियम के लिए एक लाख रुपए प्रतिदिन का शुल्क मांगा, जिसके चलते कॉल्विन शील्ड निजी मैदानों पर आयोजित करनी पड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित संघों को संरक्षण दिया जा रहा है, जबकि भाजपा से जुड़े संघों को प्रताड़ित किया जा रहा है। नांदू ने मुख्यमंत्री से आरसीए से जुड़ी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की।

शर्मा ने कहा कि एसएमएस स्टेडियम के लिए खेल परिषद ने आरसीए से प्रतिदिन एक लाख रुपए की मांग की, जबकि निजी मैदानों पर 8-10 हजार रुपए में ग्राउंड उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मैदान क्रिकेट का है, फिर भी आरसीए को कॉल्विन शील्ड जैसे टूर्नामेंट निजी ग्राउंड पर आयोजित करने पड़े। इधर, विवादों के चलते आरसीए एडहॉक कमेटी के पुनर्गठन की कवायद तेज हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery