Thursday, April, 30,2026

ग्राहक जागरूकता से बैंकिंग फ्रॉड पर लगेगी लगामः शिरीष चंद्र

जयपुर: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू ने कहा कि ग्राहक जागरूकता ही बैंकिंग फ्रॉड को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है। भारतीय रिजर्व बैंक लगातार ग्राहकों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। जयपुर स्थित आरबीआई क्षेत्रीय कार्यालय में शनिवार को आयोजित क्षेत्रीय मीडिया वर्कशॉप में उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुर्मू ने स्पष्ट किया कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं है। ठग ग्राहकों से सबसे पहले व्यक्तिगत जानकारी जुटाते हैं, इसलिए निजी विवरण साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि डिजिटल फ्रॉड के 65 प्रतिशत मामलों में ठगी की राशि 25 हजार रुपए से कम होती है। इसी कारण आरबीआई ने आम ग्राहकों को राहत देने के लिए 25 हजार रुपए तक की सीमा तय की है, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे खाते को फ्रीज करने का कोई आरबीआई निर्देश नहीं है। केवाईसी अपडेट ग्राहकों के हित में है और यदि कोई बदलाव नहीं है तो केवल एक ई-मेल पर्याप्त है। डिजिटल लेन-देन बढ़ रहे हैं, लेकिन ग्राहक सतर्कता नहीं बरत रहे। नकद भुगतान में जहां लोग पूरी सतर्कता रखते हैं, वही सतर्कता डिजिटल भुगतान में भी जरूरी है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

एटीएम सुविधाएं नहीं होंगी कम

अर्थव्यवस्था के विकास के साथ करेंसी नोट का उपयोग बढ़ रहा है, भले ही डिजिटल लेन-देन में वृद्धि हो रही हो। आरबीआई डिजिटल धोखाधड़ी रोकने के प्रयास कर रहा है। इस कार्यशाला में फ्रेश नोट और क्लीन नोट के अंतर को समझाया गया। फेक नोट से जुड़े भ्रम दूर किए गए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्थान को 36,000 करोड़ रुपए के फ्रेश नोट मिले हैं। बैंकों की सभी चेस्ट शाखाओं में नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है। डिजिटल भुगतान बढ़ने के बावजूद एटीएम सुविधाएं कम नहीं होंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery