Wednesday, November, 26,2025

आधार कार्ड निगल रहा है गरीब का निवाला

जयपुर: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शुरू की गई ई-केवाईसी प्रक्रिया गरीबों का निवाला छीन रही है। ई-केवाईसी सत्यापन नहीं होने पर 1 नवंबर, 2024 से 31 मई, 2025 तक 27,62,192 यूनिट्स को खाद्य सुरक्षा योजना से बाहर करते हुए राशन वितरण रोक दिया गया है। फर्जीवाड़ा रोकने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने के लिए शुरू की गई यह प्रक्रिया कई जरूरतमंदों पर भारी पड़ रही है। इसमें कई ऐसे परिवार भी बाहर हो गए हैं, जो वास्तव में पात्र हैं। सबसे अधिक समस्या ट्राइबल एरिया में देखने को मिल रही है, जहां कई लाभार्थियों के पास या तो आधार कार्ड नहीं है या उनका आधार पुराने कैंपों में बना हुआ है, जिसमें नाम, जन्मतिथि या पिता के नाम जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों में त्रुटियां हैं। ऐसे में उनका ई-केवाईसी सत्यापन नहीं हो पा रहा। क्षेत्र में जागरूकता की कमी, आधार केंद्रों की अनुपलब्धता और तकनीकी समस्याएं बड़ी बाधा बन रही हैं। 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुगों और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के फिंगरप्रिंट नहीं आने जैसी तकनीकी बाधाओं के चलते भी कई पात्र लाभार्थी योजना से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा, कई परिवारों के सदस्य रोजगार के लिए बाहर हैं, जिससे तय समय पर वे सत्यापन नहीं करा सके।

अब तक 48 लाख से अधिक बाहर

गिव अप अभियान और ई-केवाईसी नहीं कराने पर 30 मई तक कुल 48,07,587 यूनिट्स हटाई गई हैं। अभियान के तहत 20,45,395 लोगों ने स्वयं नाम कटवाए हैं, जबकि ई-केवाईसी नहीं कराने पर विभाग ने 27,62,192 यूनिट्स को डिलीट किया है। अब तक उदयपुर में 3,27,286, जयपुर में 3,08,324, अलवर में 2,87,776, जोधपुर में 2,33,798 और नागौर में 2,07,782 यूनिट्स हटाई गई हैं। इनकी जगह करीब 40 लाख पात्र लाभार्थियों को योजना में शामिल करने का अवसर दिया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery