Sunday, April, 19,2026

बाडमेर के दिनेश RAS टॉपर

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शनिवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 (RAS) का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। साक्षात्कार समाप्त होने के अगले ही दिन घोषित इस परिणाम ने अभ्यर्थियों के 19 माह 17 दिन लंबे इंतजार को खत्म कर दिया। कुल 1096 पदों (428 RAS और 668 अधीनस्थ सेवाएं) के लिए 2461 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया था, जिनमें से 2391 अभ्यर्थी अंतिम मेरिट सूची में शामिल हुए। परिणाम में पश्चिमी राजस्थान का दबदबा साफ दिखाई दिया।

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना तहसील के भलीसर गांव के रहने वाले दिनेश बिश्नोई ने 351.50 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। पिछली RAS परीक्षा में 57वीं रैंक हासिल करने वाले दिनेश वर्तमान में RPS प्रशिक्षण ले रहे हैं। दूसरे स्थान पर जैसलमेर के वीरेंद्र चारण (351 अंक) रहे, जबकि तीसरे स्थान पर भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा (342.50 अंक) रहे। चौथे स्थान पर ब्यावर के रवींद्र सिंह और पांचवें स्थान पर बीकानेर के विकास सियाग रहे। टॉप स्कोर 351.50 रहा, जबकि टॉप-10 के लिए कटऑफ 329 और टॉप-20 के लिए 318.50 अंक तक रही।

टॉप-20 में BC वर्ग का वर्चस्व

मेरिट सूची में BC वर्ग का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला। टॉप-20 में 12 अभ्यर्थी इसी वर्ग से है, जबकि टॉप-5 में चार स्थान BC अभ्यर्थियों ने हासिल किए। सामान्य वर्ग से नवनीत शर्मा (रैंक 3) और कुलदीप शर्मा (रैंक 12) ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। वहीं EWS वर्ग की हरियश राजपुरोहित (रैंक 17) और वृंदा शेखावत (रैंक 20) ने 320+ अंक हासिल कर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

महिलाओं की भागीदारी

टॉप-20 में पांच महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं, जिनमें ऐश्वर्या कंवर (रैंक 6) सबसे आगे रहीं। TSP/MB क्षेत्र से भी तीन अभ्यर्थियों ने टॉप-20 में जगह बनाई, जो क्षेत्रीय संतुलन को दर्शाता है।

जयपुर जिले से टॉप-20 में तीन

जयपुर जिले से कुलदीप शर्मा (12), तनिषा यादव (19) और वृंदा शेखावत (20) टॉप-20 में शामिल हुए। जोधपुर, अजमेर, प्रतापगढ़ सहित कई जिलों के अभ्यर्थियों ने भी मेरिट में जगह बनाई।

इंटरव्यू बना निर्णायक

इस बार चयन प्रक्रिया में इंटरव्यू निर्णायक साबित हुआ। कई अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में 50-60 अंक हासिल कर मुख्य परीक्षा में पीछे रहने के बावजूद टॉप रैंक हासिल की। टॉप स्कोर 351.50 रहा।

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, धैर्य और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित अधिकारी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और 'अग्रणी राजस्थान' के निर्माण में योगदान देंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery