Monday, April, 20,2026

स्मार्टफोन से दूर रहकर दिनेश बिश्नोई बन गए राजस्थान टॉपर

जयपुर: आरपीएससी की ओर से आरएएस 2024 के परिणाम में बाड़मेर के दिनेश बिश्नोई ने 351.50 अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दिनेश की सफलता की कहानी मेहनत और निरंतरता की मिसाल है। आरपीएस कैडर में पहले से चयनित दिनेश ने अपना लक्ष्य और ऊंचा रखा। 2021 में पहले प्रयास में 948वीं रैंक आई, कोई सेवा नहीं मिली। 2023 में 57वीं रैंक के साथ RPS मिला, लेकिन रुकने का नाम नहीं लिया और अब 2024 में तीसरे प्रयास में राजस्थान टॉप किया। मेन एग्जाम में 302.50 और इंटरव्यू में 49 अंक मिले। दिनेश ने बताया कि मैंस परीक्षा मेरा टर्निंग पॉइंट रही। इंटरव्यू की तैयारी कमजोर थी, लेकिन लिखित में शानदार प्रदर्शन ने टॉप कर दिया। दिनेश ने युवाओं को सुझाव दिया है कि सिलेबस आधारित पढ़ाई, पुराने टॉपर्स की कॉपियां देखना और खुद के नोट्स पढ़ना सफलता की सीढ़ी है। उन्होंने कभी स्मार्टफोन का उपयोग नहीं किया। उन्होंने बताया कि परिवार उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। पिता रिटायर्ड प्रिंसिपल, बड़े भाई लेक्चरर और बहनों का मोटिवेशन उन्हें मिलता रहा।

वीरेंद्र चारणः बिना कोचिंग पाया दूसरा स्थान

जैसलमेर के पोकरण निवासी वीरेंद्र चारण ने बिना किसी कोचिंग के घर पर तैयारी की और 351 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। हेड कांस्टेबल पिता जेठूदान चारण के बेटे वीरेंद्र पहले तहसीलदार के पद पर चयनित हो चुके है और अभी ट्रेनिंग ले रहे हैं। मेन में 293 और इंटरव्यू में 58 अंक मिले। वरिंद्र ने AI का भरपूर इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में पूछे गए सवाल पर उन्होंने नाइट टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ टूरिज्म और पुरानी बावड़ियों को पुनर्जीवित कर बूंदी में पर्यटन बढ़ाने का प्लान दिया।

नवनीत शर्माः परिवार की प्रेरणा और भावुक क्षण

भीलवाड़ा के गुलाबपुरा निवासी नवनीत शर्मा ने 342.50 अंकों के साथ तीसरी रैंक हासिल की। मेन में 282.50 और इंटरव्यू में सबसे ज्यादा 60 अंक मिले। पिता मुकेश कुमार शर्मा (शिक्षक) और माता की प्रेरणा ने उन्हें आगे बढ़ाया। परिणाम घोषणा के समय पिता चारधाम यात्रा पर थे। नवनीत ने फोन पर रैंक बताई तो पिता भावुक हो गए। नवनीत ने कहा कि यह भगवान का आशीर्वाद है। उन्होंने सफलता का पूरा श्रेय माता-पिता और बहन को दिया।

पहले ही प्रयास में मिली हिमांशु को सफलता

दौसा के गांव लोटवाड़ा निवासी हिमांशु अवस्थी ने पहले ही प्रयास में 113वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। हिमांशु ने अहमदाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, निरमा यूनिवर्सिटी से विधि की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उनका रुझान सिविल सेवा की ओर हुआ और उन्होंने UPSC परीक्षा में दो बार इंटरव्यू तक पहुंचकर अपनी क्षमता साबित की। पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच उन्होंने हाई कोर्ट में वकालत शुरू की, लेकिन अफसर बनने का सपना नहीं छोड़ा।

डॉ. ऐश्वर्या कंवरः कामकाजी महिला का नया कीर्तिमान

बीकानेर की डॉ. ऐश्वर्या कंवर ने छठी रैंक हासिल कर महिला वर्ग में पहला स्थान बनाया। एयरफोर्स से रिटायर्ड सार्जेंट पिता ओंकार सिंह भाटी और मां चांद कंवर की लाडली ऐश्वर्या कोलायत ब्लॉक के हदा CHC में मेडिकल ऑफिसर हैं। एमबीबीएस पूरी करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा का सपना नहीं छोड़ा। 2023 में 145 वीं रैंक थी, 2024 में लंबी छलांग लगाकर टॉप-10 में जगह बनाई। उनका विजन स्पष्ट है कि कलेक्टर बनकर ज्यादा लोगों तक पहुंच सकूंगी। गांव मोरखाना और नोखा में जश्न का माहौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery