Friday, June, 27,2025

गांधी सागर बांध से राणा प्रताप सागर बांध में आएगा 892 एमसीयूएम जल

जयपुर: चंबल नदी पर बना राणा प्रताप सागर बांध इस बार गर्मियों में छलक उठेगा। मध्यप्रदेश के गांधी सागर बांध से राजस्थान के रावतभाटा स्थित राणा प्रताप सागर बांध में लगभग 892 मिलियन घन मीटर पानी छोड़ा जाएगा, जिससे प्रदेश के कोटा, झालावाड़ और आसपास के जिलों में गर्मियों में सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक जरूरतों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार की पंप स्टोरेज परियोजना के लिए गांधी सागर बांध का जलस्तर कम करने की मांग पर राजस्थान सरकार ने यह अहम कदम उठाया है। आगामी सप्ताह में गांधी सागर बांध से जल प्रवाह शुरू होने की संभावना है। वर्तमान में गांधी सागर बांध का जलस्तर 395.003 मीटर है। राजस्थान सरकार ने भविष्य की जल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। राणा प्रताप सागर बांध में संग्रहित जल न केवल पेयजल और सिंचाई के लिए उपयोगी होगा, बल्कि विद्युत उत्पादन और औद्योगिक जरूरतों को भी पूरा करेगा।

इस कदम से चंबल नदी क्षेत्र के किसानों और स्थानीय समुदायों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, दोनों राज्यों के बीच जल संसाधन प्रबंधन में और मजबूती आएगी। मजबूती इससे ईआरसीपी-पीकेसी योजना को भी गति मिलेगी।

राणा प्रताप सागर बांध में पानी संग्रहण की क्षमता

मध्यप्रदेश के जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ने 29 मार्च को राजस्थान के जल संसाधन विभाग को पत्र लिखकर गांधी सागर बांथ के जलस्तर को कम करने का अनुरोध किया था। 25 अप्रैल को बांथ का जलस्तर 395.003 मीटर दर्ज किया गया। चंबल नदी प्रणाली के तहत राजस्थान में राणा प्रताप सागर बांध, जवाहर सागर बांध और कोटा बैराज स्थित हैं, लेकिन जल भंडारण की सीमित क्षमता के कारण केवल राणा प्रताप सागर बांध में ही 892 एमसीयूएम जल संग्रहित करने की गुंजाइश है। जवाहर सागर बांध में 10.76 एमसीयूएम और कोटा बैराज में 3.60 एमसीयूएम जल ही संग्रहित हो सकता है।

सरकार की दूरदर्शी नीति का हिस्साः रावत

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इस निर्णय को सरकार की दूरदर्शी नीति का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम जल आवश्यकताओं, परस्पर सहयोग और दोनों राज्यों के बीच समन्वय को दर्शाता है। भविष्य में भी जल संसाधनों के समुचित प्रबंधन के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान मिलकर काम करेंगे। यह जल प्रवाह न केवल तात्कालिक जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि दीर्घकालिक जल सुरक्षा को भी मजबूत करेगा। राणा प्रताप सागर बांध की बढ़ी हुई जल उपलब्धता से कोटा, बूंदी और आसपास के क्षेत्रों में पानी की किल्लत दूर होगी। साथ ही, बांध से विद्युत उत्पादन की क्षमता भी बढ़ेगी, जो गर्मियों में बिजली की मांग को पूरा करने में सहायक होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery