Saturday, September, 27,2025

टाइगर रिजर्व में संकटग्रस्त फिशिंग कैट की मौजूदगी दर्ज

जयपुर: रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (rvtr) में जैव विविधता से जुड़ी एक अहम खोज सामने आई है। कैमरा ट्रैप में यहां पहली बार दुर्लभ और वैश्विक स्तर पर संकटग्रस्त फिशिंग कैट की तस्वीर दर्ज की गई है। यह उपलब्धि फील्ड बायोलॉजिस्ट और दलेलपुरा टाइगर ट्रैकिंग टीम की सतत मॉनिटरिंग के चलते संभव हुई है। इससे पहले टाइगर रिजर्व में जंगल कैट, रस्टी स्पॉटेड कैट, एशियाटिक वाइल्डकैट और कैराकल जैसी चार छोटी बिल्ली प्रजातियां देखी गई थीं। अब फिशिंग कैट के जुड़ने से इनकी संख्या पांच हो गई है, जो टाइगर रिजर्व की पारिस्थितिक समृद्धि को दर्शाता है। यह प्रजाति मुख्यतः आर्द्रभूमि और नदी किनारे के स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र का संकेतक मानी जाती है और आईयूसीएन की रेड लिस्ट में vul-nerable श्रेणी में सूचीबद्ध है। डीसीएफ देवेंद्र सिंह भाटी ने इस खोज को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए संरक्षण प्रयासों को और मजबूत करने की बात कही।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery