Saturday, July, 25,2026

रामगढ़ कैचमेंट अतिक्रमण पर हाई कोर्ट सख्त, 30 जुलाई को कलेक्टर तलब

जयपुर: रामगढ़ बांध के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण के मामले में राजस्थान हाई कोर्ट की सख्ती के बाद जिला प्रशासन से लेकर जमवारामगढ़ तहसील तक हलचल तेज हो गई है। हाई कोर्ट ने 30 जुलाई को जयपुर जिला कलेक्टर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है। इसके बाद कलेक्टर ने जमवारामगढ़ तहसीलदार से पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। तहसील कार्यालय में कैचमेंट क्षेत्र से जुड़े पटवारी और गिरदावर राजस्व अभिलेखों एवं पुराने दस्तावेजों की गहन पड़ताल में जुटे रहे। वहीं, जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी कैचमेंट क्षेत्र में अतिक्रमण और नदी-नालों की स्थिति को लेकर अलग से रिपोर्ट
तैयार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 30 जुलाई को हाई कोर्ट में जिला कलेक्टर नदी-नालों के मूल स्वरूप, कैचमेंट एरिया में हुए अतिक्रमण और प्रशासन की कार्रवाई से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट के साथ पेश होंगे। मामले की सुनवाई को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लगातार तैयारियां चल रही हैं।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery