Tuesday, April, 08,2025

भगवामय हुआ प्रदेश, सभी जगह निकली प्रभु श्री राम की शोभायात्रा... सुंदर झांकियों ने मन मोहा

जयपुर: प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई। इस पावन दिन पूरा प्रदेश भगवामय हो गया। हर शहर-कस्बे-गांव में शोभायात्रा निकली। मेहंदीपुर बालाजी में 121 किलो पंचामृत से प्रभु श्री राम का अभिषेक किया गया, वहीं स्वर्णनगरी जैसलमेर में पूजा के साथ-साथ साहसिक करतबों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ये करतब दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। इसी तरह, समूचे राज्य में कई आयोजनों ने माहौल राममय बना दिया।

मेहंदीपुर बालाजीः दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी में रविवार को रामनवमी के अवसर पर दोपहर सवा 12 बजे भगवान राम की महाआरती की गई। इस दौरान बालाजी मंदिर ट्रस्ट के पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज द्वारा महाआरती से पूर्व भगवान राम को 121 किलो पंचामृत से अभिषेक कर भगवान राम और सीता माता को रत्नजडित पोशाक पहना श्रृंगार कर मनमोहक रूप दिया गया। वहीं, पीठाधीश्वर महंत डॉक्टर नरेशपुरी महाराज ने महाआरती कर भगवान राम के छप्पन भोग प्रसादी चढ़ाई।

सवाई माधोपुर में भगवा पताकाएं लेकर निकले भक्त

यहां श्रीराम जानकी मंदिर से साथ संतों के सानिध्य में भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व श्रीराम जानकी मंदिर में भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान 11 पंडितों ने भगवान राम का विशेष अभिषेक और श्रृंगार कर महाआरती की। शोभायात्रा में शामिल भक्त भगवान राम का चित्र अंकित भगवा पताका लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा में भगवान श्री राम, सीता माता, हनुमान जी, शिव परिवार आदि की सजीव झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में हजारों महिला पुरुष शामिल हुए।

जैसलमेर में सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश के साथ हुईं शामिल

यहां राम जन्मोत्सव के अवसर पर 'जय श्री राम' के जयकारे गूंजते रहे और पूरा शहर राम के रंग में रंगा नजर आया। रामनवमी के दिन शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में भगवान रामलला की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के साथ-साथ साहसिक करतबों का भी आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। ये करतब दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने। इस दौरान विधायक छोटू सिंह भाटी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता को रामनवमी की बधाई दी। इसके बाद पूनम सिंह स्टेडियम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मागों से होती हुई ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर तक पहुंची। इस शोभायात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। सैकड़ों महिलाएं और बालिकाएं मंगल कलश लिए शोभायात्रा में चली।

केंद्रीय मंत्री चौधरी हुए शोभायात्रा में शामिल

रामनवमी पर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवा ध्वज लहराते हुए लोग शामिल हुए। जय श्री राम के उद्‌घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हुआ। यह शोभायात्रा हाई स्कूल मैदान से भगवान श्री राम की पूजा अर्चना के बाद रवाना हुई। इसमें शिव तांडव और अन्य धार्मिक प्रसंगों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में साध्वी सत्यसिद्धा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बाड़मेर विधायक डॉ. प्रियंका चौधरी, चौहटन विधायक आदुराम मेघवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोहरलाल बंसल सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

केदारनाथ की झांकी

जोधपुर में रामनवमी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें लखारा समाज की बनाई अनूठी केदारनाथ की झांकी शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें बाबा केदारनाथ के मंदिर का स्वरूप झांकी के तौर पर सजाया गया, खास बात यह रही कि थर्माकोल और ऑयल पेंट की मदद से इसे तैयार किया गया। इसे बनाने में 28 दिन लगे। शोभायात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का ध्यान इस झांकी ने खींचा, श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सुख समृद्धि की मंगल कामना करते दिखे। खास बात यह है कि ट्रैक्टर के अंदर 360 डिग्री में घूमती हुई यह झांकी हर किसी को आकर्षित कर रही थी।

डूंगरपुर में जीवंत झांकियों ने मोहा मन

डूंगरपुर में शोभायात्रा में 51 घोड़े और बधियों पर साफा बांधे युवा और बच्चे सवार थे, जिनमें भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, शिव-पार्वती की जीवत झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी। वहीं, 50 से अधिक डीजे और बैंड पर श्रीराम की धुनों पर युवा थिरकते नजर आए। शोभायात्रा बादल महल से स्वाना होकर शास्त्री कॉलोनी रोड, पुराना बस स्टैंड होते हुए वापस मेपसागर पहुंची। शोभायात्रा मार्ग पर विभिन्न स्टाल्स पर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।

अजमेर में चांद बावड़ी से निकली शोभायात्रा

अजमेर में दोपहर बारह बजते ही भगवान के मंदिरों और घरों से घंटे घड़ियालों की आवाज के बीच सुमधुर ध्वनि, "भए प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशल्या हितकारी" आरती गूंजी। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ। शहर के चांद बावड़ी स्थित चंद्रेश्वर महादेव मंदिर से दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में 15 झांकियां, काली माता के अखाडे, बैंड एवं ढोल शामिल हुए। शोभायात्रा चांद बावड़ी से स्वाना होकर राजेंद्र स्कूल, आशा गज, केसर गंज, नला बाजार, दरगाह बाजार, नया बाजार, महावीर सर्किल, पीआर मार्ग होते हुए वापस चांद बावड़ी पहुंची।

 

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery