Tuesday, April, 08,2025

जन्म लियो रघुराई... अवध पुरी में बहार आई

जयपुर: भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर रविवार को रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवमी पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्रीरामचंद्रजी, छोटी चौपड़ स्थित मंदिर श्रीसीतारामजी, खोले के हनुमान मंदिर सहित अन्य स्थानों पर भगवान श्रीराम का पंचामृत अभिषेक किया गया। दोपहर में जन्म आरती के साथ बधाई गान गाए गए। भगवान को पीत वस्त्र धारण करवा कर श्रृंगार किया गया। चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्रीरामचंद्रजी में भगवान को मंगला दर्शन में मखमली सुनहरी पोशाक धारण करवाई गई।

षोडशोपचार पूजन के साथ प्रभु का दूध, इत्र, घी, शहद, बूरा, गुलाब, फूलों का रस, फलों का रस, हल्दी, चंदन, केसर आदि से अभिषेक किया गया। इसके बाद रजवाड़ी जरदोजी की पोशाक एवं मोती-माणक के आभूषणों से रामलला का श्रृंगार किया गया। मंदिर में मंगल पूजन के बाद शुभ बंदरवाल लगाई गई। वहीं, दोपहर 2:30 बजे श्रद्धालुओं ने ठाकुर श्रीरामलला की कस आरती के दर्शन किए। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

आरती उतारकर किया शोभायात्रा को खाना

रामनवमी पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा सूरजपोल अनाज मंडी से चांदपोल बाजार स्थित मंदिर श्रीरामचंद्रजी तक निकाली गई। त्रिवेणी धाम के संत रामरिछपाल दासजी ने आरती उतारकर शोभायात्रा को रवाना किया। लगभग 6 किमी लंबी यह शोभायात्रा 6 घंटे में मंदिर श्रीरामचंद्रजी, चांदपोल पहुंचकर पूर्ण हुई। इस दौरान रामगंज में गंगा-जमुनी तहजीब भी साकार हुई। श्रीरामकृष्ण जयंती महोत्सव समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र गोलेछा, उपाध्यक्ष अलबेली माधुरी शरण महाराज, महामंत्री प्रवीण बड़े भैया, गोविंद देवजी मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी, गीता गायत्री मंदिर के महंत पं. राजकुमार चतुर्वेदी सहित संत-महंतों और शहर के गणमान्य लोगों ने भी मार्ग में आरती उतारी।

शोभायात्रा सूरजपोल मंडी से स्वाना होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर श्रीरामचंद्रजी पहुंची, जहां स्वागत के साथ शोभायात्रा की आरती उतारी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए, जहां ज्यूस, शिकंजी, टॉफी, बिस्कुट, गुलाब शर्बत व मिल्करोज पिलाकर सेवा कार्य किए गए।

रामनवमी से 'सियाराम' के सवा लाख जाप का शुभारंभ

रामनवमी के पावन अवसर पर एसएफएस मानसरोवर स्थित शिव भोले हनुमान मंदिर से सियाराम नाम की माला के सवा लाख जाप का शुभारंभ रविवार से किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत भक्ति और श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर में की गई। कार्यक्रम के आयोजक अरविंद मिश्रा ने बताया कि यह विचार उन्हें हरि कृपा से प्रेरित होकर आया। इस संकल्प के अंतर्गत सियाराम नाम के सवा लाख जाप एक सौ आठ बार विभिन्न स्थानों पर किए जाएंगे। इसके बाद पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी। मंदिर के सहयोगकर्ता श्याम दीक्षित और सुरेश शर्मा ने बताया कि यह जाप आमजन के समयदान से पूरे किए जाएंगे। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की इस पुण्य कार्य में शामिल करना है, ताकि समाज में सियाराम नाम स्मरण की प्रवृत्ति बढ़े और भक्तिभाव का संचार हो। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में धार्मिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery