Thursday, January, 29,2026

CM के नेतृत्व में राम जलसेतु लिंक परियोजना को नई गति

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से राजस्थान की महत्वाकांक्षी राम जलसेतु लिंक परियोजना (संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना) मिशन मोड पर तेजी से आगे बढ़ रही है। यह परियोजना प्रदेश में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है। इसके तहत चंबल नदी पर 2.3 किमी. लंबाई का एक्वाडक्ट निर्माण कार्य जोरों पर है। यह एक्वाडक्ट जून, 2028 तक पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगी, जिससे प्रदेश के लाखों लोगों को स्थायी जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में परियोजना से जुड़े कार्य तीव्र गति से संचालित हो रहे हैं। प्रथम चरण के पैकेज-2 के तहत 2,330 करोड़ की लागत से यह एक्वाडक्ट बनाई जा रही है। एक्वाडक्ट का एक छोर कोटा जिले की दीगोद तहसील के पीपलदा-समेल गांव से जुड़ेगा, जबकि दूसरा छोर बूंदी जिले की इंद्रगढ़ तहसील के गोहाटा गांव से जुड़ेगा। इसके माध्यम से कालीसिंध नदी पर बने नवनेरा बैराज से पानी को पंप हाउस के जरिए लिफ्ट कर मेज नदी में छोड़ा जाएगा। आगे मेज बैराज से पंप हाउस और फीडर के माध्यम से जल को गलवा बांध तक पहुंचाया जाएगा और वहां से बीसलपुर तथा ईसरदा बांधों में जल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इस एक्वाडक्ट के निर्माण से न केवल जल परिवहन सुगम होगा, बल्कि आमजन के लिए आवागमन का मार्ग भी उपलब्ध होगा।

प्रथम चरण में 17 जिलों को मिलेगा पेयजल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का विस्तार कर राम जलसेतु लिंक परियोजना तैयार की गई है. जिसकी कुल अनुमानित लागत लगभग 90 हजार करोड़ रुपए है। प्रथम चरण में ही राज्य के 17 जिलों की करीब 3 करोड़ 25 लाख आबादी को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही सिंचाई एवं उद्योगों के लिए भी पर्याप्त जल उपलब्ध होगा, जिससे प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। वर्तमान भाजपा सरकार के गठन के तुरंत बाद मध्य प्रदेश सरकार से संवाद स्थापित कर सहमति प्राप्त की गई। जनवरी 2024 में राम जलसेतु लिंक परियोजना का एमओयू किया गया। इसके बाद 17 दिसंबर 2024 को जयपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राजस्थान, मध्य प्रदेश और भारत सरकार के बीच एमओए का आदान-प्रदान हुआ।

बैचिंग प्लांट का करीब 90% कार्य पूरा

एक्वाडक्ट की कुल लंबाई 2,280 मीटर है, जिसमें आंतरिक चौड़ाई 41.25 मीटर तथा ऊंचाई 7.7 मीटर प्रस्तावित है। मई 2025 में कार्य शुरू होने के बाद से अब तक परियोजना में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। कैंप एवं बैचिंग प्लांट का लगभग 90% कार्य पूर्ण हो चुका है। प्रस्तावित 15 टेस्ट पाइल में से 8 का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं कुल 5,060 वर्किंग पाइल प्रस्तावित हैं, जिनमें से लगभग 860 पाइल तैयार किए जा चुके हैं।

मुख्य सचिव आज लेंगे कई अहम बैठक

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सोमवार को शिक्षा, कार्मिक, श्रम और विकास योजनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसकी शुरुआत सुबह 9:30 बजे सचिवालय में स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर और रिपेयरिंग कार्यों की समीक्षा बैठक से होगी। इसके बाद सुबह 10:15 बजे कार्मिक विभाग के कामकाज की समीक्षा होगी। इसमें सचिवालय में प्रतिनियुक्ति और कार्य व्यवस्था से जुड़े कर्मचारियों पर चर्चा होगी। सुबह 11:30 बजे सीएस सेक्टोरल ग्रुप के संयोजकों के साथ बैठक निर्धारित है। दोपहर 12:30 बजे श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर विचार-विमर्श होगा। दोपहर 2 बजे मुख्य सचिव राजस्थान में तैनात यूनिसेफ चीफ से मुलाकात करेंगे। शाम 5 बजे प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन और प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery