Thursday, January, 29,2026

अब बाल अपराध रोकेगा नया हथियार

जयपुर: बच्चों के खिलाफ अपराधों से निपटने के लिए दुनिया का पहला एआई आधारित टूल 'रक्षा' लॉन्च किया गया है। यह टूल बाल विवाह, बच्चों की तस्करी और इंटरनेट पर बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएएम) को रोकने में मदद करेगा। जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन ने इसे विकसित किया है। 'प्रॉस्पेरिटी फ्यूचर्सः चाइल्ड सेफ्टी टेक समिट' में केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने 'रक्षा' का उद्घाटन किया। यह समिट एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का अधिकारिक प्री-इवेंट था। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन और इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन ने इसका आयोजन किया। मंत्री ने कहा कि तकनीक का असली मूल्य सबसे कमजोर बच्चों की सुरक्षा में है। 'रक्षा' पूरे देश के डेटा का रीयल टाइम विश्लेषण करता है। यह संवेदनशील इलाकों का मानचित्र तैयार करता है, जोखिम वाले बच्चों और परिवारों की पहचान करता है, तस्करी गिरोहों की निगरानी करता है और ऑनलाइन शोषण के नए पैटर्न ढूंढता है। इसमें तीन मुख्य टूल शामिल हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery