Thursday, January, 29,2026

राखी राठौड़ को सौंपी भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

जयपुर: राजस्थान भाजपा ने पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता राखी राठौड़ को भाजपा महिला मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने यह आदेश जारी किए हैं। राखी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी की नीतियों और सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। वे जयपुर से जुड़ी हुई हैं और पूर्व में नगर निगम चुनावों में पार्षद के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। उनकी सक्रियता और संवाद कौशल को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि राखी की ऊर्जा और समर्पण से महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि महिला मोर्चा के माध्यम से पार्टी महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर और प्रभावी ढंग से काम करेगी तथा आगामी कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। राखी ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह पार्टी का उन पर विश्वास है और वे इसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण भाजपा की प्राथमिकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य होगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery