Wednesday, November, 26,2025

पाकिस्तान को दे दिया ठीक-ठाक डोज: राजनाथ सिंह

जयपुर: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम जैसलमेर पहुंचे। रक्षा मंत्री ने सबसे पहले शौर्य पार्क और कैक्टस पार्क का उद्घाटन किया, जहां भारतीय सेना के इतिहास, युद्धों और वीर जवानों की गाथाओं को प्रदर्शित किया गया। उद्घाटन के बाद पार्क में नया लाइट एंड साउंड शो भी शुरू किया गया। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पहले ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को ठीक-ठाक डोज दे दिया गया है। अब कोई भी मिस एडवेंचर करने से पहले पाकिस्तान 100 बार सोचेगा। यदि पाकिस्तान ने दोबारा कोई मिस एडवेंचर किया तो उसका परिणाम उन्हें भी अच्छे से पता है। ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, उसे केवल स्थगित किया गया है। रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि हर समय अलर्ट रहना आवश्यक है। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि बीते कुछ वर्षों में सरकार ने बॉर्डर एरिया में बड़े स्तर पर विकासात्मक गतिविधियां शुरू की हैं। जैसे-जैसे इस क्षेत्र में विकास होगा, वैसे-वैसे जवानों के लिए चीजें और आसान होती जाएंगी। उन्होंने जवानों से संवाद करते हुए 'बड़ाखाना' की परंपरा पर भी जोर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह परंपरा हमें बह संदेश देती है कि चाहे कोई मंत्री हो, अधिकारी हो या सैनिक, हम सभी एक ही परिवार के अंग हैं। बड़ाखाना किसी डिनर या समारोह से बढ़कर है। यह विविधताओं के बीच एकता का प्रतीक है।

आज तनोट और लोंगेवाला जाएंगे रक्षा मंत्री

राजनाथ सिंह गुरुवार रात आर्मी कैंट में विश्राम करेंगे और शुक्रवार सुबह तनोट और लोंगेवाला जाएंगे, जहां जवानों से मुलाकात करेंगे और शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस आर्मी कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन 25 अक्टूबर तक किया गया है। इसमें देश की सुरक्षा व्यवस्था, सीमा की मौजूदा स्थिति, तकनीकी बदलाव और आने वाले वर्षों में सैन्य क्षमताओं को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही, सेना में अग्निवीरों की स्थायी नियुक्ति 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी रक्षा मंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery