Tuesday, August, 12,2025

पुलिस को मिला नया मुखिया

जयपुर: राजस्थान पुलिस को नया नेतृत्व मिल गया है। 1990 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर और परेड निरीक्षण के बाद शाम 6.15 बजे उन्होंने औपचारिक रूप से चार्ज लिया। वे इससे पहले कार्यवाहक डीजीपी संजय अग्रवाल से जिम्मेदारी ग्रहण कर चुके थे। कार्यभार ग्रहण के बाद शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था और पुलिस सुधारों को लेकर चर्चा हुई। शर्मा की नियुक्ति दो वर्षों के लिए या अगले आदेश तक के लिए की गई है। इससे पहले, कार्यवाहक डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा 30 जून को सेवानिवृत्त हुए थे। उत्कल रंजन साहू ने 10 जून को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। पुलिस मुख्यालय में हुए पदभार ग्रहण समारोह में डीजी संजय अग्रवाल, एडीजी अनिल पालीवाल, आनंद कुमार, अशोक राठौर, मालिनी अग्रवाल, प्रशाखा माथार, विशाल बंसल, दिनेश एमएन, बीजू जॉर्ज जोसफ सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान को पुलिसिंग का मॉडल राज्य बनाएंगे

डीजीपी शर्मा ने कहा कि वे राजस्थान को पुलिसिंग के क्षेत्र में एक मॉडल स्टेट के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हर नागरिक को नजदीकी थाने पर पारदर्शी, संवेदनशील और तकनीक सक्षम पुलिस सेवा मिले, यह हमारा लक्ष्य होगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों के व्यवहार में संवेदनशीलता, तकनीक के कुशल उपयोग और जन अपेक्षाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

महिला-बाल सुरक्षा व साइबर क्राइम प्रमुख एजेंडा

राजीव शर्मा ने महिला और बच्चों की सुरक्षा को अपनी शीर्ष प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है और इस पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर केवल नारा नहीं, बल्कि इसे वास्तविकता में बदलने का प्रयास किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery