Thursday, April, 30,2026

फॉरेन लैंग्वेज स्किल से खुलेगा विदेश में रोजगार का रास्ता: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 1 मई को आयोजित होने वाला 'फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम' युवाओं को रोजगारपरक बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस कार्यक्रम की गतिविधियों में अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के निर्देश दिए। सीएम बुधवार को सीएमओ में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार प्रदाता बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं परंपरागत आजीविका के साधनों को प्रोत्साहन सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति की भागीदारी से 'माय भारत' डिजिटल प्लेटफॉर्म राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर राजस्थान से 17 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन युवाओं को फॉरेन लैंग्वेज कम्युनिकेशन स्किल प्रोग्राम से जोड़ा जाए, ताकि उनके विदेश में रोजगार पाने के अवसर बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने गौरवशाली भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद जैसे विषयों से युवाओं को जोड़ने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने युवाओं को लोक कल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया जनगणना 2027 को सफल बनाने का आह्वान

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से भारत की जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से मकान एवं परिवार से संबंधित सटीक व पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। सीएम शर्मा ने बताया कि राजस्थान में जनगणना 2027 का प्रथम चरण
16 मई से शुरू होगा, जो 14 जून तक चलेगा। इस दौरान गणनाकर्मी घर-घर पहुंचकर आवास सूची, सुविधाओं एवं अन्य विवरण एकत्र करेंगे। उन्होंने कहा कि 1 मई से 15 मई तक नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसके तहत वे se.census.gov. in पोर्टल पर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। सीएम ने कहा कि जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं, सामाजिक न्याय और सरकारी नीतियों के निर्माण का आधार बनते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसमें सहयोग करना चाहिए।

सहयोग की अपील

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए सहयोग की अपील की है। स्व-गणना पोर्टल पर नागरिक स्वयं व अपने परिवार की जानकारी दर्ज करें। जनगणना केवल जनसंख्या गणना नहीं है, बल्कि यह शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक संरचना का महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने की प्रक्रिया है। इस आधार पर विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा सकेगा।

डेयरी क्रांति से मजबूत हुई गांवों की अर्थव्यवस्था

प्रदेश में पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनकर उभरा है। राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार पशुधन क्षेत्र का सकल मूल्य वर्धन 2.17 लाख करोड़ पहुंच गया है, जो कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों के कुल योगदान का लगभग 49.35% है और फसलों के हिस्से से भी अधिक है। यह स्थिति इसे किसानों के लिए स्थिर आय का प्रमुख माध्यम बना रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में डेयरी सेक्टर को नई गति मिली है। राज्य में दुग्ध संकलन, प्रसंस्करण क्षमता और विपणन नेटवर्क में उल्लेखनीय विस्तार हुआ है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery