Monday, June, 01,2026

हिमाचल की सीमा पर राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ेंगे प्रदेश के युवा

जयपुर: प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से सीधे जुड़ने का अवसर मिला है। विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत राजस्थान के 15 प्रतिभाशाली वॉलंटियर्स का चयन हुआ है, जो हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांवों में जाकर जनजागरूकता, सामाजिक सहभागिता और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेंगे। देशभर से चुने गए 100 युवाओं के दल में राजस्थान के इन 15 स्वयंसेवकों की भागीदारी राज्य के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। यह कार्यक्रम युवाओं को देश की सीमाओं पर बसे गांवों के जीवन, चुनौतियों और विकास की वास्तविक तस्वीर से रूबरू कराएगा।

चयनित युवा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों के साथ कार्य करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक और सांस्कृतिक परिवेश को नजदीक से समझेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चयनित सभी स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। राजस्थान के युवा हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं और राष्ट्र निर्माण के अभियानों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अनुभव युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति और अधिक जिम्मेदार बनाएगा।

16 हजार युवाओं में से 15 को मिला अवसर

इस कार्यक्रम के लिए युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कड़ी प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत पोर्टल पर आयोजित 'विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज क्विज' में देशभर से 2.59 लाख युवाओं ने भाग लिया था। राजस्थान से 16 हजार से अधिक युवाओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश के 15 युवाओं का चयन किया गया, जिन्हें अब सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

तीन दिन का प्रशिक्षण, फिर गांवों में प्रवास

कार्यक्रम का आधार शिविर हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में स्थापित किया जाएगा। 3 जून से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत 5 जून तक युवाओं को वहां की कठिन भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने के लिए अनुकूलन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद 6 जून से 12 जून तक स्वयंसेवक 20 चिह्नित सीमावर्ती गांवों में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, स्थानीय संस्कृति को समझेंगे और विकास से जुड़े मुद्दों का अध्ययन करेंगे। साथ ही, आईटीबीपी जवानों के अनुशासन, समर्पण और देश सेवा की भावना को भी करीब से महसूस करेंगे।

लौटकर बनेंगे बदलाव के वाहक

कार्यक्रम से लौटने के बाद ये युवा अपने अनुभवों को समाज के साथ साझा करेंगे और राज्य में सामाजिक जागरूकता, युवा नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को नई गति देंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों का यह अनुभव युवाओं में राष्ट्रीय चेतना, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करेगा। राजस्थान के लिए यह केवल एक चयन नहीं, बल्कि युवा शक्ति को राष्ट्रहित में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery