Wednesday, October, 28,2026

सपनों को उड़ान देगी सरकार, युवा असंभव को संभव बनाएं

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से संकल्प, अनुशासन, परिश्रम और नवाचार के दम पर अपना अलग मुकाम बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामर्थ्यवान, संस्कारवान और नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की यात्रा के सच्चे सारथी हैं।

युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सोमवार को 'सपनों की उड़ान असंभव कुछ भी नहीं' कार्यक्रम में युवाओं से संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 'माय भारत' प्लेटफॉर्म पर 26 लाख से अधिक युवा पंजीकृत हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 350 से अधिक नशामुक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।

3.70 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा सुयोग पोर्टल, राजस्थान युवा नीति और राज्य कौशल नीति-2025 के जरिए युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। अब तक 3.70 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है। 144 राजकीय आईटीआई में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए गए हैं।

1.93 लाख पदों पर नियुक्तियां

पेपरलीक पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 569 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 410 परीक्षाएं बिना पेपरलीक के आयोजित हुई हैं। अब तक 1.93 लाख पदों पर सरकारी नियुक्तियां दी गई हैं, जबकि 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 70 हजार से अधिक पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी। निजी क्षेत्र में पांच लाख युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

41 जिलों में खेल अकादमियां

खेलों को बढ़ावा देने के लिए 17 नए खेलो इंडिया केंद्र शुरू किए गए हैं। सभी 41 जिला मुख्यालयों पर 'एक जिला, एक खेल' योजना के तहत अकादमियां संचालित हैं। खिलाड़ियों के लिए राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम भी लागू की गई है। कार्यक्रम में पैरा खिलाड़ियों विक्रम कुमार, शिवम वैष्णव, मनीषा गोस्वामी, निकिता और हीरालाल ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ साझा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery