Thursday, January, 29,2026

गुटबाजी के चलते 344 पदाधिकारियों की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी भंग

जयपुर: राजस्थान युवा कांग्रेस में गुटबाजी और निष्क्रियता के बलते बड़ा संगठनात्मक कदम उठाते हुए प्रदेश प्रभारी विकास छिकारा ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर युवा कांग्रेस की पूरी प्रदेश कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। 344 पदाधिकारियों वाली जंबो कार्यकारिणी में बड़ी संख्या में पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय चल रहे थे, जिससे संगठनात्मक गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हो रही थीं।

बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले संगठनात्मक कार्यों से दूरी बनाने और निष्क्रिय रहने वाले 200 से अधिक प्रदेश पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से कई पदाधिकारियों ने नोटिस का जवाब तक नहीं दिया। संगठन के भीतर धड़ेबंदी के कारण न केवल आंतरिक समन्वय कमजोर पड़ा, बल्कि युवा कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और आंदोलनों में भी पदाधिकारियों की उपस्थिति बेहद कम नजर आई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, करीब छह माह पहले ही तत्कालीन प्रभारी की ओर से युवा कांग्रेस की चुनाव प्रणाली के नियमों को दरकिनार करते हुए 200 से अधिक पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया था। उपाध्यक्ष, महामंत्री और सचिव जैसे पदों पर नियुक्तियां की गई, लेकिन इतनी बड़ी कार्यकारिणी होने के बावजूद प्रदेश स्तर की बैठकों और आंदोलनों में सक्रियता नहीं दिखी।

नई कार्यकारिणी का गठन शीघ्र

इस पूरे घटनाक्रम पर राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकारिणी को भंग किया गया है। उन्होंने बताया कि अब 15 से 20 दिनों के भीतर नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। नई कार्यकारिणी अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से बनाई जाएगी, जिसमें समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस बार नई प्रदेश कार्यकारिणी पहले की तुलना में काफी छोटी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery