Tuesday, November, 25,2025

उग्र प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की... चलाई वाटर कैनन

जयपुर: राजस्थान में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ी और 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर राजस्थान युवा कांग्रेस ने गुरुवार को उग्र प्रदर्शन किया। शहीद स्मारक से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने की कोशिश के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। और पुलिस में झड़प भी हुई।

कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग की और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सुबह 10 बजे शहीद स्मारक पर सभा के बाद दोपहर करीब 2 बजे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीएम आवास घेरने का ऐलान किया। जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की, धक्का-मुक्की हुई और कई कार्यकर्ताओं व पुलिसकर्मियों के कपड़े फट गए।

पुलिस ने चेतावनी के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पुलिस ने जबरन बैरिकेड तोड़ने के प्रयास में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया समेत करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को खींचकर हिरासत में लिया और विश्वकर्मा थाने ले गई। डीसीपी राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इलाका कुछ देर के लिए छावनी में तब्दील हो गया।

जयपुर शहर 5 घंटे रहा जाम

प्रदर्शन के कारण गुरुवार को जयपुर का प्रमुख हिस्सा करीब 5 घंटे तक जाम रहा। शहीद स्मारक से बाइस गोदाम, पांचबत्ती, सिविल लाइंस, रेलवे स्टेशन, स्टैच्यू सर्किल, अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग से लेकर टोंक रोड तक वाहन रेंगते रहे। सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक पुलिस की भारी वैरिकेडिंग और वाटर कैनन के इस्तेमाल से मुख्य मार्ग बंद रहे। स्कूल बसें, एम्बुलेंस और ऑफिस जाने वाले लोग घंटों फंसे रहे। ट्रैफिक पुलिस की वैकल्पिक व्यवस्था भी फेल साबित हुई।

SIR से फर्जी वोटर बनाने की साजिश

चिब ने कहा कि एसआईआर वोट चोरी का गेम प्लान है। राहुल गांधी भी यही कह रहे हैं। नए सीईसी ज्ञानेश कुमार भाजपा की मदद कर फर्जी वोटर वैध कर रहे हैं। हरियाणा में ब्राजीलियन मॉडल से 2200 वोट डाले गए। राजस्थान में भी यही खेल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि युवा काग्रेस पूरे देश में इसकी खिलाफल जारी रखेगी।

भीड़ जुटी कम, पुलिस ज्यादा

प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कार्यक्रम होने के बावजूद अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी। मौके पर पुलिसकर्मी कार्यकर्ताओं से ज्यादा नजर आए। कोई भी बड़ा नेता प्रदर्शन में नहीं पहुंचा। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, विधायक सांसद भी गैरहाजिर रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery