Saturday, April, 25,2026

किंग मेकर्स के गढ़ में फीकी रफ्तार 1000 का आंकड़ां भी नहीं हुआ पार

जयपुर: यूथ कांग्रेस चुनावों की सरगर्मियां तेन हैं। इसी बीच 21 अप्रैल से शुरू हुआ सदस्यता अभियान चार दिन में ही 3,02,054 का आंकड़ा पार कर गया। इन चुनावों को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन एक हकीकत यह भी है कि पर्दे के पीछे किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले चेहरे अपने विधानसभा क्षेत्रों में 1000 सदस्यों का भी आंकड़ा पार नहीं कर पाए हैं। सवाल यह है कि ये नेता खुद नेतृत्व कर चुके हैं तो अपने क्षेत्र से इतनी कम सदस्यता क्यों?

जिस रफ्तार से सदस्यता अभियान चल रहा है, उसके शुरुआती आंकड़ों के रुझानों में शेखावाटी का दबदबा साफ नजर आ रहा है। टॉप 5 जिलों की बात करें तो जयपुर ग्रामीण 32,581, सीकर 31,501, नागौर 25,041, झुंझुनूं 22,858 और जयपुर शहर 21,939 हैं। वहीं, सबसे कम सदस्यता वाले जिले भी चर्चा का विषय बन गए हैं। सिरोही में महज 792, डूंगरपुर में 1,631, राजसमंद में 2,002, बालोतरा में 2,137 और धौलपुर में 2,340 सदस्य ही जुड़ पाए हैं। इन आंकड़ों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासतौर पर उन नेताओं पर जो अपने क्षेत्रों में मजबूत पकड़ का दावा करते रहे हैं।

नेताओं की सक्रियता पर सवाल

दूसरी तरफ, कुछ ऐसे विधानसभा क्षेत्र भी हैं, जहां आंकड़े चौंकाने वाले हैं। किंग मेकर कहे जाने वाले और संगठन की कमान संभाल चुके नेताओं के विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता 1000 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है, जो सीधे-सीधे उन नेताओं की सक्रियता पर सवाल है। इनमें मुकेश भाकर के लाडनूं में फिलहाल 765, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा के डूंगरपुर में 784 और पूर्व खेल मंत्री अशोक चांदना के हिंडोली में 924 सदस्यता दर्ज हुई है। इसके उलट, कुछ क्षेत्रों में सदस्यता अभियान ने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी है। दांतारामगढ़ 10,465, डेगाना 9,085, झोटवाड़ा 8,623 और सीकर 8,520 के आंकड़ों के साथ बढ़त दर्ज कर रहे हैं। यह अंतर साफ संकेत दे रहा है कि कहीं जमीन पर मजबूत नेटवर्क तेजी से काम कर रहा है तो कहीं बड़े नामों के मुकाबले रफ्तार अभी धीमी नजर आ रही है।

डोटासरा का विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे

वहीं, कांग्रेस के बड़े चेहरों के विधानसभा क्षेत्रों के आंकड़े भी खासे चर्चा में है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की लक्ष्मणगढ़ सीट 4,482 सदस्यता के साथ सबसे आगे है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरदारपुरा क्षेत्र से 3,421 सदस्य जुड़े हैं। वहीं, टीकाराम जूली की अलवर ग्रामीण सीट से 2,468 और सचिन पायलट की टोंक विधानसभा से मात्र 2,028 सदस्यता दर्ज हुई है। फिलहाल सदस्यता अभियान जारी है और आंकड़ों में आगे और बदलाव संभव हैं, लेकिन शुरुआती रुझानों ने साफ तौर पर इसे किंग मेकर्स के लिए एक लिटमस टेस्ट के रूप में सामने ला दिया है, जिससे यूथ कांग्रेस चुनावों की असली तस्वीर धीरे-धीरे उभरकर सामने आ रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery