Tuesday, July, 14,2026

यमुना जल समझौते पर आज लगेगी मुहर

जयपुर:  राजस्थान की बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना सोमवार को निर्णायक मोड़ पर पहुंच जाएगी। 29 जून को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में जल शक्ति मंत्रालय, राजस्थान सरकार और हरियाणा सरकार के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) पर हस्ताक्षर होंगे। इस समझौते के साथ राज्य को करीब 32 साल बाद यमुना जल का लाभ मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल सहित दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। एमओए का आदान-प्रदान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में होगा।

समझौते से तय होंगी जल वितरण की अंतिम शर्ते

प्रस्तावित एमओए में राजस्थान और हरियाणा के बीच जल की मात्रा, परियोजना की लागत, निर्माण प्रक्रिया, संचालन व्यवस्था और जल वितरण से जुड़े सभी प्रमुख बिंदुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। जल संसाधन विभाग पिछले कई दिनों से ड्राफ्ट के हर पहलू पर लगातार मंथन कर रहा था। राजस्थान को 1994 के जल बंटवारे समझौते में यमुना जल का हिस्सा आवंटित किया गया था, लेकिन तीन दशक से अधिक समय तक इसका लाभ नहीं मिल सका। अब इस ऐतिहासिक परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा में यह सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है।

पीएम के दौरे से पहले एक्शन मोड में सीएम भजनलाल

4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित राजस्थान दौरे को लेकर भी तैयारियां तेज हैं। माना जा रहा है कि उसी दिन वे यमुना जल परियोजना की औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। इसके साथ ही जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का लोकार्पण और पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जोधपुर एयरपोर्ट और पचपदरा रिफाइनरी का निरीक्षण किया और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और जनसुविधाओं से जुड़ी * व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में कहा कि नया एयरपोर्ट टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति देगा। इसके बाद उन्होंने बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी का दौरा कर क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट और कंट्रोल रूम सहित विभिन्न तकनीकी इकाइयों की जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति और पेट्रो उत्पादों के उत्पादन की प्रक्रिया से अवगत कराया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery