Wednesday, April, 29,2026

नारी सम्मान के मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस की अलग-अलग रणनीति

जयपुर: महिला आरक्षण (नारी शक्ति बंदन अधिनियम) को लेकर राजस्थान की राजनीति गरमाई हुई है। एक तरफ भाजपा युवा मोर्चा ने कजोस और राहुल गांधी के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी और कांग्रेस पोस्टकार्ड अभियान और पंचायत चुनाव की मांग को लेकर नई रणनीति के साथ मैदान में उतर गई है। दोनों पार्टियां खुद को महिलाओं का सबसे बड़ा समर्थक बताते हुए, एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। दुर्गापुरा बस स्टैंड पर भाजपा युवा मोचर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों महिला और युवा कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान के समर्थन में प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों की आवाज है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी का पुतला दहन भी किया गया। युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र पुरवंशी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्षी दलों ने षड्यंत्र रचकर इस महत्वपूर्ण अधिनियम को रोकने की कोशिश की, जो देश की करोड़ों महिलाओं के साथ विश्वासघात है। जिला महामंत्री रेखा राठौड़ ने चेतावनी दी कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक महिलाओं को उनका पूरा अधिकार नहीं मिल जाता।

महिला कांग्रेस का 10 लाख पोस्टकार्ड अभियान

कांग्रेस पार्टी भी महिला आरक्षण और पंचायत निकाय चुनाव के मुद्दे पर सक्रिय हो गई है। पार्टी ने जनता तक सीधे पहुंचने के लिए दो बड़े अभियान शुरू किए हैं। महिला कांग्रेस ने 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी पौस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। इसकी शुरुआत राजस्थान के डीडवाना-कुचामन से की गई, जहां महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत देशभर से 10 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अपना संवैधानिक अधिकार मांगेगी। सारिका सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है और अब केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

'चुनाव कराओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान

पंचायती राज स्थापना दिवस (24 अप्रैल) के मौके पर कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायत राज संगठन ने 'चुनाव कराओ-लोकतंत्र बचाओ' अभियान शुरू किया है, जो तीन महीने तक चलेगा। प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव के नेतृत्व में इस अभियान के तहत 5000 ग्राम चौपाल, 5000 विधार गोष्ठियां और 10 लाख हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इन हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राजस्थान में तत्काल निकाय और पंचायत चुनाव कराने की मांग की जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery