Wednesday, April, 29,2026

मैदान में उतरी कांग्रेस की महिला ब्रिगेड, 37 जिलों में पहुंचेंगी

जयपुर: महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत अब सड़कों पर आ गई है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस व भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने इसे जनआंदोलन का रूप देते हुए अपनी महिला शक्ति को मैदान में उतार दिया है। पार्टी की रणनीति है कि इस मुद्दे को सीधे जनता, खासकर महिलाओं तक पहुंचाया जाए। इसी कड़ी में कांग्रेस का प्रदेशभर में संवाद, प्रेस वार्ताएं और जनसंपर्क अभियान तेज किए जा रहे हैं, जिससे महिला आरक्षण को लेकर माहौल और मजबूत बनाया जा सके।

महिला नेता 37 जिलों में जाकर रखेंगी पार्टी का पक्ष

जयपुर में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद प्रदेश कांग्रेस ने रणनीति के तहत राज्यभर में तीन दिन के अभियान का आगाज किया है। पार्टी ने महिला नेताओं को 37 जिलों में भेज कर प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा सरकार को घेरने और महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अभियान को सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित नहीं रखा गया है। महिला कांग्रेस की नेता अब घर-घर जाकर महिलाओं से संवाद करेंगी और उन्हें इस मुद्दे से जोड़ेंगी। साथ ही, पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा।

मौजूदा सीटों पर ही महिला आरक्षण हो लागू

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी और सम्मान देने की पक्षधर रही है। 2023 में कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को पुरजोर तरीके से संसद में पास कराया था। कांग्रेस की मांग है कि वर्तमान में लोकसभा और विधानसभाओं की मौजूदा सीटों पर ही महिला आरक्षण तुरंत लागू करें, लेकिन भाजपा इसे लागू नहीं कर रही। उनका आरोप है कि भाजपा जानबूझकर महिला आरक्षण को लागू करने में देरी कर रही है और इसे केवल राजनीतिक प्रचार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है।

इनको मिली जिम्मेदारी

शबनम गोदारा श्रीगंगानगर, शिमला देवी नायक हनुमानगढ़, कृष्णा पूनिया बीकानेर शहर एवं ग्रामीण, रीटा चौधरी चूरू, सोना बावरी झुंझुनूं, शकुंतला रावत सीकर एवं नीमकाथाना, जाहिदा खान कोटपूतली-बहरोड़, पूनम गोयल अलवर एवं खैरथल तिजारा, ममता भूपेश डीग एवं भरतपुर, सफिया जुबेर धौलपुर, गीता खटाना करौली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। इसी प्रकार इंदिरा मीणा दौसा, ममता शर्मा सवाई माधोपुर, अनीता जाटव टोंक, सुनीता गठाला नागौर एवं डीडवाना-कुचामन, प्रतिष्ठा यादव ब्यावर, रमीला मेघवाल पाली, प्रियंका मेघवाल फलोदी, संगीता बेनीवाल जोधपुर शहर और ग्रामीण, उर्मिला योगी जैसलमेर, गीता बरवड़ बाड़मेर एवं बालोतरा, सुमन यादव जालौर, अंजना मेघवाल सिरोही, कुंती देवड़ा डूंगरपुर, प्रीति शक्तावत बांसवाड़ा, मनीषा पंवार चित्तौड़गढ़, उर्मिला जैन भाया प्रतापगढ़, चंद्रावती कंवर राजसमंद, नसीम अख्तर भीलवाड़ा शहर एवं ग्रामीण, शिखा बराला बूंदी, अर्चना शर्मा कोटा शहर एवं ग्रामीण, मीनाक्षी चंद्रावत बारां एवं राखी गौतम झालावाड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery