Friday, September, 04,2026

राजस्थान में सरोगेसी मातृत्व अवकाश 180 दिन

जयपुर: राज्य सरकार ने सरकारी महिला कर्मचारियों के लिए सेवा नियमों में महत्वपूर्ण और संवेदनशील बदलाव किया है। राज्य में पहली बार सरोगेसी के मामलों में मातृत्व अवकाश का स्पष्ट प्रावधान किया गया है। नए नियमों के तहत राज्य सरकार की महिला कर्मचारी सरोगेट मदर बनने पर 180 दिन तक मातृत्व अवकाश ले सकेंगी, जबकि सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली कमीशनिंग महिला कर्मचारी को 90 दिन तक अवकाश दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह अवकाश कर्मचारी के नियमित अवकाश खाते से नहीं काटा जाएगा और सेवा पुस्तिका में इसे अलग से दर्ज किया जाएगा।

यदि कोई अभ्यर्थी किसी अन्य सरकारी या सार्वजनिक संस्था में नौकरी के लिए आवेदन करता है, तो उसे एक महीने के भीतर सरकार को इसकी सूचना देनी होगी। संशोधित नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और नियम 22-B को समाप्त कर दिया गया है।

सरोगेट मां के लिए पात्रता की शर्तें

नियमों में सरोगेट मां के लिए 25 से 35 वर्ष की आयु तथा उसका अपना कम से कम एक बच्चा होने की शर्त रखी गई है। वहीं कमीशनिंग मां की आयु 23 से 50 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकार ने बाल देखभाल अवकाश (CCL) के प्रावधानों में भी बदलाव किया है। सामान्य महिला सरकारी कर्मचारी अब एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम तीन बार CCL ले सकेगी। वहीं अविवाहित, विधवा या तलाकशुदा महिला कर्मचारियों के लिए एक वर्ष में अधिकतम छह बार बाल देखभाल अवकाश का प्रावधान किया गया है। एक बार में कम से कम पांच दिन का CCL लेना होगा।

नौकरी छोड़ने पर बॉन्ड की व्यवस्था

प्रशिक्षण और सरकारी सेवा से जुड़े प्रावधानों में भी बदलाव किया है। तीन से छह महीने के प्रशिक्षण पर कर्मचारी को एक वर्ष, जबकि छह महीने से अधिक अवधि के प्रशिक्षण पर दो वर्ष की राज्य सेवा का बॉन्ड देना होगा। तय अवधि पूरी किए बिना नौकरी छोड़ने पर प्रशिक्षण पर खर्च राशि सरकार को लौटानी होगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery