Thursday, January, 29,2026

महिला सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रहा है देश: CM

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि देश महिला सशक्तीकरण का नया अध्याय लिख रहा है। राजस्थान में राजीविका कार्यक्रम के माध्यम से महिलाएं विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं और पूरे परिवार को मजबूत कर रही हैं।
शुक्रवार ऑडिटोरियम में राजीविका स्वयं को बिड़ला सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में मां लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा के रूप महिलाओं में समाहित हैं। डबल इंजन सरकार महिलाओं को आवास से लेकर रसोई गैस सब्सिडी तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभपहुंचा रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राजीविका के तहत 13 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिनमें से कई मिलेनियर दीदी भी बन रही हैं। स्वयं सहायता समूहों ने महिलाओं को ऊंची ब्याज दरों वाले कर्ज से मुक्ति दिलाई है और यह साबित किया है कि महिलाएं उत्कृष्ट प्रबंधक और सफल उद्यमी हैं। प्रदेश में 51 लाख ग्रामीण परिवार 4 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुके हैं। 32 हजार ग्राम संगठन और 1 हजार से अधिक क्लस्टर लेवल फेडरेशन के माध्यम से राजीविका का मजबूत नेटवर्क तैयार हुआ है। आजीविका संवर्धन के अंतर्गत 36 लाख परिवार कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका संवर्धन के लिए 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई है। 3 हजार से अधिक उत्पादक समूहों के गठन से लगभग 3 लाख परिवार कृषि पशुपालन से जुड़े हैं। सरकार पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान दे रही है।

रोजगार व बजट में महिलाओं की भागीदारी

सरकार ने अब तक 1 लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी हैं। 1 लाख 44 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है, जबकि इस वर्ष 1 लाख पदों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया है। युवा नीति के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार के नए अवसर प्राप्त कर सकती हैं। मुख्यमंत्री ने राजीविका महिलाओं से बजट के लिए महत्वपूर्ण सुझाव मांगे। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को और अधिक सशक्त बनाने, नए आजीविका अवसर विकसित करने, उत्पादों की बिक्री बढ़ाने, प्रशिक्षण और कौशल विकास को लेकर सुझाव देने की अपील की। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में राजीविका महिलाएं उपस्थित रहीं।

सीएम ने 'ग्राम-2026' की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)-2026' की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और पशुपालकों को हर क्षेत्र में उन्नत व खुशहाल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मीट से पहले ग्रामीण स्तर पर व्यापक शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि 23 जनवरी (बसंत पंचमी) से गिरदावर सर्किल स्तर पर ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बसंत पंचमी रबी फसलों की कटाई के मौसम की शुरुआत का प्रतीक है, जो समृद्धि और अच्छी पैदावार का संकेत देती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery