Friday, June, 27,2025

RIC में महिला सशक्तीकरण सम्मेलन आज

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल होंगे।

महिला सशक्तीकरण को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रदेश की महिलाओं और बालिकाओं को राज्य सरकार की ओर से कई सौगातें दी जाएंगी तथा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 1 हजार 800 महिलाओं को लखपति दीदी ऋण योजना में ऋण वितरण तथा लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 32 हजार 755 बालिकाओं को सहायता राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण किया जाएगा। इसके साथ ही लगभग 17 हजार बालिकाओं को एसटी प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, 152 बालिकाओं को सफाई कामगार प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति तथा बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत 19 हजार 183 छात्राओं को फीस पुनर्भरण के लिए राशि का हस्तांतरण किया जाएगा। समारोह में 6 हजार 489 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं पद्माक्षी पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित की जाएगी। इसके अतिरिक्त कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत 2 हजार छात्राओं को स्कूटी वितरित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान 150 कालिका यूनिट को हरी झंडी भी दिखाई जाएगी। इसके अतिरिक्त गर्भ की पाठशाला योजना, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, गर्भावधि मधुमेह के प्रबंधन कार्यक्रम के प्रथम चरण में 10 जिलां में चयनित 4 हजार 125 संस्थानों पर सुविधाओं का शुभारंभ किया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery