Tuesday, November, 25,2025

सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, फतेहपुर का पारा सात डिग्री के पार

जयपुर:  राजस्थान में सर्दी का असर धीरे धीरे बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। हालांकि उत्तरी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई। सीकर जिले का फतेहपुर इस सीजन में सबसे ठंडे स्थानों में बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 7.1C दर्ज हुआ। रात और तड़के ठंडी हवाओं के चलते स्थानीय लोगों को शीतलहर जैसे हालात का सामना करना पड़ा। वहीं सीकर शहर में भी न्यूनतम तापमान 8.5C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से कम है।

नागौर में पारा 8.9C,  लूणकरनसर में 7.8C और जालोर में 8.6C दर्ज हुआ। इन क्षेत्रों में ढलते ही हवा में सिहरन तेज महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार, हवा की दिशा उत्तर- पश्चिमी बनी रहने से इन जिलों में पारा आगे भी गिर सकता है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 27.3C रहा, जबकि न्यूनतम 13.3C दर्ज हुआ। शहर में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया, जिससे दिनचर्या सामान्य रूप से चलती रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 28.3C और न्यूनतम 13.2C, बीकानेर में अधिकतम 28-29C के आसपास और जोधपुर में भी तापमान सामान्य स्तर पर रहा।

नमी में उतार-चढ़ाव, लेकिन बारिश की संभावना नहीं

मौसम केंद्र के अनुसार बादलों की अनुपस्थिति और साफ आसमान के कारण आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक राजस्थान में मौसम पूरी तरह शुष्क रहने के आसार हैं। उत्तरी जिलों में सुबह-शाम ठंडक और बढ़ेगी, जबकि दिन में तापमान सामान्य ही रह सकता है। राज्य में सर्दी की दस्तक साफ महसूस की जा रही है और आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट जारी रहने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery