Tuesday, November, 25,2025

राजस्थान को तीसरी बार मिला 'जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार'

जयपुर: राजस्थान को बेहतर जल प्रबंधन और सामुदायिक भागीदारी के लिए तीसरी बार 'जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
राज्य ने देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और जल शक्ति राज्य मंत्री राज भूषण चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश को यह सम्मान प्रदान किया। प्रदेश की ओर से जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त सचिव एवं मुख्य अभियंता भुवन भास्कर ने यह राज्य स्तरीय पुरस्कार ग्रहण किया।

जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज के लिए कार्य किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल संरक्षण और जल संचयन की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 'वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान', 'कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान' और इन अभियानों से व्यापक जन भागीदारी सुनिश्चित कर जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज के लिए कार्य किए गए हैं।

उत्कृष्ट जिलों में बाड़मेर प्रथम

जल संचयन जन भागीदारी 1.0 के तहत उत्कृष्ट जिलों की श्रेणी में बाड़मेर जिले को जल संरक्षण की दिशा में बेहतरीन कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, प्रदेश के आठ अन्य जिले जिसमें भीलवाड़ा, जयपुर, उदयपुर, अलवर, बारां, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़ और सीकर को भी 'जल सुरक्षित भारत' के निर्माण के लिए अनुकरणीय प्रतिबद्धता के लिए विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया है।

जयपुर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जयपुर जिले ने भी 'राष्ट्रीय जल संचय जन भागीदारी अवॉर्ड्स में द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। जयपुर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के 'जल संरक्षण संकल्प' को प्रभावी रूप से लागू किया। जयपुर ने फार्म पॉण्ड, रिचार्ज शाफ्ट, कंटूर ट्रेंच, परकोलेशन टैंक जैसी परंपरागत और आधुनिक संरचनाओं का रिकॉर्ड स्तर पर निर्माण कर जिले की जल धारण क्षमता को बढ़ाया है। इस उपलब्धि को भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने भी सत्यापित किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery