Tuesday, November, 25,2025

राष्ट्रपति ने ACS कुंजीलाल को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार

जयपुर: राजस्थान ने एक बार फिर देशभर में जनसेवा की नई मिसाल कायम की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 'हर आदिवासी के दरवाजे तक सरकारी लाभ पहुंचाना' को राजस्थान ने सबसे प्रभावी ढंग से लागू किया है। जनजातीय समुदायों के अधिकार, कल्याण और सरकारी योजनाओं की सीधे पहुंच सुनिश्चित करने वाले 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान' में राजस्थान को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि को सम्मानित करते हुए शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित 'आदि कर्मयोगी अभियान' के राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान सरकार के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और राजस्थान के जनजाति विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी मौजूद रहे।

क्या है धरती आबा अभियान ?

धरती आबा और पीएम-जनमन केंद्र सरकार की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाएं हैं, जिनका मकसद है- जनजातीय समुदायों को उनके संवैधानिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सेवाओं के प्रति जागरूक करना, लाभों की घर-घर डिलीवरी सुनिश्चित करना और सामुदायिक भागीदारी के जरिए शासन व्यवस्था को मजबूत करना।

प्रदेश की ऐतिहासिक सफलता

एसीएस कुंजीलाल मीणा ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत देश के 549 जिलों के 63 हजार से अधिक जनजाति बहुल गांवों को कवर किया गया, जिनमें राजस्थान का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा। इसके अलावा 207 जिलों की 29 हजार से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह बस्तियों में भी अभियान की पहुंच सुनिश्चित की गई।

सामूहिक भागीदारी और सेवा डिलीवरी से बदल रहा है जनजातीय जीवन

इस अभियान की प्रमुख गतिविधियों में जनजातीय समुदायों को उनके व्यक्तिगत अधिकारों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना, आवश्यक दस्तावेजों और लाभों की घर-घर पहुंच (डोर-स्टेप डिलीवरी) सुनिश्चित करना शामिल है। इसके साथ ही, सामुदायिक लामबंदी के जरिए सहभागी शासन को बढ़ावा देना भी इस अभियान का अहम हिस्सा है। जनजातीय युवाओं को डिजिटल योद्धा के रूप में तैयार कर उन्हें जमीनी स्तर पर परिवर्तन के वाहक के रूप में सशक्त किया जा रहा है। इसके अलावा गांवों और बस्तियों में एससीडी (सिकल सेल) रोग की स्क्रीनिंग, परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता अभियान भी इसके अंतर्गत सक्रिय रूप से चलाए जा रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery