Monday, June, 15,2026

ऑनलाइन पंजीकरण से होगी गेहूं की खरीद

जयपुर: प्रदेश सरकार ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के उद्देश्य से रबी विपणन सीजन 2026-27 में गेहूं खरीद की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी 2026 से शुरू होगी, जो 25 जून 2026 तक जारी रहेगी। किसान 'गेहूं खरीद हेतु किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल' के माध्यम से स्वयं या ई-मित्र के जरिए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट https://food.rajas-than.gov.in पर पंजीकरण कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2529 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। पंजीकरण के लिए किसान का जन आधार कार्ड अनिवार्य होगा। विक्रय की गई उपज का भुगतान किसान के जन आधार से जुड़े बैंक खाते में सीधे किया जाएगा। इसलिए किसानों से बैंक खाते को जन आधार से लिंक करवाने की अपील की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery