Monday, March, 16,2026

पूर्वी राजस्थान में ओले-बारिश, पश्चिम में पारा 35° के पार

जयपुर: प्रदेश में पांच दिन बाद मौसम ने फिर करवट ली। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में सोमवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

जयपुर में सुबह से बादल छाए रहे और करीब 7 बजे से मालवीय नगर, सीकर रोड, आमेर और गोविंदगढ़ समेत कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। जयपुर जिले के चौमूं में लगभग 15 मिनट तक तेज बरसात दर्ज की गई। दौसा और लालसोट में भी तेज बारिश हुई। टोंक जिले के निवाई और रामनगर धतूरी क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। निवाई में सुबह के बाद दोबारा बारिश दर्ज की गई। सवाई माधोपुर के खंडार और भाड़ौती क्षेत्र में हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। वहीं धौलपुर के सरमथुरा और कंचनपुरा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। दोपहर बाद अलवर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। शेखावाटी क्षेत्र में भी हल्की वर्षा हुई।

मार्च में तीखे होंगे गर्मी के तेवर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जयपुर के साथ कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में बादलों का असर बना रह सकता है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार प्रदेश में समय से पहले गर्मी पड़ने की आशंका है। मार्च के पहले सप्ताह, विशेषकर होली के आसपास, कुछ शहरों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। मार्च की शुरुआत से ही गर्मी के तेवर तीखे हो सकते हैं।

तापमान में बढ़ोतरी जारी

सोमवार को पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का असर दिखा। श्रीगंगानगर में तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य के 22 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि 15 शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जैसलमेर में 33.4, चित्तौड़गढ़ में 33.2, पाली में 32.4, बीकानेर में 33 और जोधपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। उदयपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, कोटा, बारां, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, जालौर और सीकर समेत कई जिलों में भी पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी रही और जयपुर में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फलोदी में 18.8, बीकानेर में 17.4, बाड़मेर में 17.8, जैसलमेर में 16.8, लूणकरणसर में 16.1, सीकर में 16 और कोटा में 16.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery