Monday, June, 08,2026

आंधी-बारिश और ओलावृष्टि के साथ 45 डिग्री की तपिश

जयपुर: जून का महीना शुरू होते ही प्रदेश में मौसम का ऐसा रंग देखने को मिल रहा है, जो सामान्य वर्षों से बिल्कुल अलग है। प्रदेश का एक हिस्सा आंधी, बारिश, मेघगर्जन और ओलावृष्टि से प्रभावित है, तो दूसरा हिस्सा अब भी 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान की मार झेल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून गतिविधियों ने पूरे प्रदेश के मौसमी समीकरण बदल दिए हैं।

राजधानी जयपुर में रविवार को धूप की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रही और अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर और चूरू में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई, जबकि अलवर, कोटपूतली और बीकानेर के कुछ इलाकों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई।

जून में विपरीत दिख रहा मौसम चक्र

आमतौर पर जून के पहले पखवाड़े में राजस्थान के अधिकांश हिस्से भीषण लू और गर्म हवाओं की चपेट में रहते हैं, लेकिन इस बार स्थिति अलग है। कई जिलों में लगातार बादल छा रहे हैं, आआंधियां चल रही हैं और बारिश हो रही है। मानसून के प्रदेश में प्रवेश से पहले ही कई क्षेत्रों में सावन जैसे हालात बन गए हैं। टोंक जिले के वनस्थली क्षेत्र में 93.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो इस मौसम की प्रमुख वर्षा घटनाओं में शामिल है।

प्री-मानसून गतिविधियां ज्यादा एक्टिव

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में हो रही गतिविधियां प्री-मानसून से जुड़ी हुई हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण वातावरण में अस्थिरता बढ़ी है। इसके साथ ही दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र का भी असर देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियां लगातार बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि नमी का यह प्रवाह आगे भी जारी रहा तो मानसून की प्रगति को गति मिल सकती है।

आंधी, बिजली और बारिश का ट्रिपल अटैक

प्रदेश के श्रीगंगानगर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बने रहने के बावजूद आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। श्रीगंगानगर में बारिश और ओलावृष्टि के बावजूद अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बीकानेर में दो दिनों से बारिश, ओलावृष्टि हुई वहां भी तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के दौरान जयपुर, अजमेर, टोंक, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली की घटनाएं लगातार दर्ज की गई हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery