Wednesday, November, 26,2025

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन... जयपुर में पारा @ 13°

जयपुर: प्रदेश में धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ने लगी है। अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। सीकर में पारा 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि जयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर दर्ज हुआ। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं अगले कुछ दिनों तक जारी रहेंगी।

पश्चिमी जिलों में दिन गर्म, रातें ठंडी

बाड़मेर का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक रहा, लेकिन रात में पारा 16.5 डिग्री तक नीचे आया। जैसलमेर और जोधपुर में दिन के तापमान क्रमशः 32.4 और 31.3 डिग्री रहे, जबकि जोधपुर में रात का तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। फलोदी में रात का तापमान 18 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है, यानी यहां अभी सर्दी का असर कम है।

रात के पारे में दर्ज की गई गिरावट

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश जिलों में उत्तरी हवाओं के चलते रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। कोटा में अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से क्रमशः 3.4 और 4.8 डिग्री कम है। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहा, जबकि डबोक में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। बारां में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि टोंक में यह सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। वहीं, उत्तरी राजस्थान के श्रीगंगानगर में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री, चूरू में 9.3 डिग्री और बीकानेर में 14.4 डिग्री रहा। चूरू का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। डूंगरपुर में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री, सिरोही में 8.1 डिग्री और प्रतापगढ़ में 11.3 डिग्री दर्ज हुआ, सभी स्थानों पर तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री नीचे रहा।

जयपुर व आस-पास सर्द हवाओं का असर

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम है। अलवर में रात का पारा 8.5 डिग्री तक गिरा, जो सीजन की सबसे ठंडी रातों में शुमार है। सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस कम। फतेहपुर में भी 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा, जो राज्य के सबसे ठंडे स्थानों में शामिल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery