Monday, April, 27,2026

बाड़मेर सबसे गर्म... पारा @41.8 डिग्री, लू का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में मौसम ने एक साथ दो रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर जहां कुछ जिलों में मेघगर्जन, आंधी और हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी और लू का खतरा मंडरा रहा है।

मौसम विभाग की नाउकास्ट चेतावनी के मुताबिक जयपुर, सीकर, झुंझुनूं और आस-पास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर असर और स्थानीय हीटिंग के कारण देखने को मिल रहा है, जिससे दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दूसरी ओर प्रदेश में गर्मी ने भी तेजी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन के उच्चतम तापमानों में शामिल है। जयपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर और तीखा महसूस हो रहा है।

दिन में गर्मी, शाम को राहत

जयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आस-पास रहा। दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम के समय मौसम बदलने से कुछ राहत रही। अगले कुछ दिनों में गर्मी का असर फिर से बढ़ेगा।

आने वाले दिन और मुश्किल

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 4-5 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। खासतौर पर 17-18 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, जहां हीटवेव चलने की संभावना है। हीटवेव का असर बाड़मेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जैसे जिलों में ज्यादा देखने को मिल सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery