Friday, June, 27,2025

प्रदेश के एक दर्जन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

जयपुर: प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर कम पड़ते ही मंगलवार को फिर से गर्मी ने जोर पकड़ा। इस दौरान बाड़मेर, जैसलमेर और फलोदी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के एक दर्जन जिलों में फिर से बारिश और आंधी की संभावना जताई है। मंगलवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, फलोदी में 45.2, जोधपुर में 443, बीकानेर में 43.5, चूरू और श्रीगंगानगर में 42.2, चित्तौड़गढ़ में 42.8, कोटा में 43.1, जालोर में 43.5, पाली में 42.5 और जयपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

स्मारकों पर किया गया पानी का छिड़काव

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा की तपिश का असर राजधानी जयपुर के पर्यटन स्थलों पर भी साफ नजर आने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान के चलते आमेर, हवा महल, जंतर मंतर और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जैसे ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। दिन के समय इन स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ दिखाई दे रहा है। इसे देखते हुए हवा महल के द्वितीय चौक और जंतर मंतर परिसर में पानी का छिड़काव शुरू कर दिया गया है।

उदयपुर में बादल छाने से गर्मी से राहत

उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग ने बुधवार को सात जिलों में तेज गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच सकता है और अगले तीन दिन हीटवेव का असर बना रह सकता है। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 45 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। वहीं, आगामी 4-5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, मेघगर्जन और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। 27 से 29 मई के बीच जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग में तेज अंधड़ और बारिश की संभावना जताई गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery