Friday, February, 13,2026

मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी और रात में सर्दी

जयपुर: फरवरी की शुरुआत में ही प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर शेखावाटी, उत्तरी और पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह-शाम की ठंड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पश्चिमी राजस्थान सबसे गर्म क्षेत्र बना हुआ है। में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाड़मेर प्रदेश में सबसे अधिक रहा। जैसलमेर, जोधपुर शहर और चित्तौड़गढ़ में भी पारा करीब 29.8 डिग्री तक पहुंच गया। डूंगरपुर और दौसा में अधिकतम तापमान लगभग 29 से 29.5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया।

फतेहपुर सबसे ठंडा स्थान, पारा @4.9 डिग्री सेल्सियस

राजधानी जयपुर, अजमेर, बीकानेर, कोटा और उदयपुर संभाग के जिलों में दिन में तेज धूप के कारण हल्की से मध्यम गर्मी महसूस की गई। जयपुर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री, अजमेर में 28.2 डिग्री और बीकानेर में 28 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि सुबह और रात के समय अभी हल्की ठंड बनी हुई है, जिससे दिन-रात के तापमान में स्पष्ट अंतर देखने को मिल रहा है।
न्यूनतम तापमान की बात करें तो शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के इलाके अब भी ठंडे बने हुए हैं। फतेहपुर 4.9 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। पाली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री, सीकर में 6.5 डिग्री, माउंट आबू में 6.7 डिग्री और दौसा में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे साफ है कि रात के समय ठंड का असर अभी खत्म नहीं हुआ है।

जयपुर-जोधपुर-बीकानेर में रात का पारा चढ़ा

हालांकि प्रदेश में अब ठंड की पकड़ कमजोर पड़ती नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री, जोधपुर में 11.5 डिग्री, जैसलमेर में 12.8 डिग्री, बीकानेर में 13.4 डिग्री और बाड़मेर में 14.9 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में रात का तापमान और कम हो सकता है।

16 फरवरी को बारिश की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम सामान्य से शुष्क बना रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप तेज रहेगी, जबकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है। हालांकि आगे मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। 16 फरवरी से राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा 22-23 फरवरी के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में गिरावट और बादल छाने की स्थिति बन सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery