Friday, June, 27,2025

चिलचिलाती गर्मी से लू के थपेड़े, पसीने से हर कोई तर-ब-तर

जयपुर: राजस्थान में मौसम ने करवट ली, जब कई जिलों में चली धूल भरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश ने प्रदेश के तापामन में गिरावट दर्ज करवाई। हालांकि इस गिरावट का फायदा आमजन को नहीं मिला और कई इलाकों में हुई बारिश के बाद बढ़ी उमस ने लोगों को पसीने से तर-ब-तर कर दिया।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और आंधी (40-50 किमी/घंटा) के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में मामूली गिरावट आई। फिर भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से पार चला गया, वहीं प्रदेश में गुरुवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा जहां पारा 47.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। हालांकि बुधवार को श्रीगंगानगर का पारा 47.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम विभाग जयपुर द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी दो सप्ताह 23 मई से 5 जून के दौरान प्रदेश में मौसम के कई रंग देखने को मिलेंगे। राज्य के पूर्वी हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा और पश्चिमी हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना जताई गई है।

जयपुर में आंशिक राहत

जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.8°C और न्यूनतम 27.0°C रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है और तापमान 44°C अधिकतम तथा 28°C न्यूनतम के आसपास रहेगा। हालांकि बुधवार को 44.8 डिग्री से कम दर्ज किया गया था।

गर्मी में ठंडी घास बनी कबूतरों की राहतगाह

भीषण गर्मी से सिर्फ इंसान ही नहीं, परिंदे भी बेहाल हैं। ऐसे में स्टेच्यू सर्किल पर ठंडी घास में बैठे कबूतर गर्मी से बचने का जतन करते नजर आए। आमतौर पर उड़ान भरते या दाना चुगते दिखने वाले ये कबूतर तपती दोपहर में घास पर सुस्ताते नजर आए। विशेषज्ञों का कहना है कि पंछी भी गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडी सतहों की तलाश करते हैं। यह दृश्य शहरवासियों को यह संदेश भी देता है कि गर्मी में परिंदों के लिए पानी और छांव की व्यवस्था करना बेहद जरूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery