Thursday, January, 29,2026

बदले मौसम के तेवर... दोपहर में तपिश तो रात में ठिठुरन

जयपुर: प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। राजस्थान में इन दिनों दिन और रात के तापमान में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को एक ओर रात का तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा तो वहीं दिन का तापमान सामान्य से 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

इससे दिन में धूप निकलने पर गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन सुबह-शाम और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हुआ है। इसके बावजूद शेखावाटी और एनसीआर से सटे जिलों में रात की सर्दी का असर अब भी बना हुआ है। सर्दी और कोहरे को देखते हुए हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर ने एहतियातन कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां 17 जनवरी तक बढ़ा दी हैं।

आज से बदलेगा प्रदेश का मौसम, कई जिलों में छाएंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से उत्तरी हवाएं कमजोर पड़ेंगी, जिससे प्रदेश में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे सुबह-शाम की तेज सर्दी से आमजन को कुछ राहत मिल सकती है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार और रविवार को उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम विभाग ने 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिससे एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

फतेहपुर और अलवर सबसे ठंडे

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर और अलवर में 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा नागौर में 3.1 डिग्री, करौली में 3.6 डिग्री और माउंट आबू में 4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जयपुर में रात का तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। दिन के तापमान की बात करें तो कई जिलों में अभी से गर्मी का असर दिखाई देने लगा है। सीकर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। अजमेर में 28.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 28.6 डिग्री, बाड़मेर और जोधपुर शहर में 29.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पाली और जवाई डेम क्षेत्र में भी पारा 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन और रात के तापमान में 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दोपहर में गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि सुबह-शाम और रात में सर्दी लोगों को परेशान कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery